ट्रंप का बैन और Anthropic के Claude ऐप की जबरदस्त छलांग! App Store पर सीधे नंबर-1

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वॉशिंगटन विवाद के बाद Anthropic के Claude AI ऐप को न्यू पॉपुलैरिटी हासिल हुई है. शनिवार को यह ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप की लिस्ट में नंबर-1 की पॉजिशन पर काबिज था.

Advertisement
Anthropic का ऐप नंबर-1 पर पहुंचा. (Photo: Reuters) Anthropic का ऐप नंबर-1 पर पहुंचा. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

जहां एक तरफ चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई अपनी जगह को वॉशिंगठन में मजबूत कर रहा है, वहीं Anthropic स्मार्टफोन यूजर्स को पसंद आ रहा है. इसका एक सबूत यह है कि Anthropic का Claude AI ऐप्लीकेशन अब ऐप स्टोर पर नंबर-1 पर पहुंच गया है.  Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान नजर आए थे. 

Advertisement

हाल ही में वॉशिंगटन ने डारियो अमोदेई को दरकिनार कर दिया था. हाल ही में अमेरिका के रक्षा विभाग के साथ डारियो अमोदेई की कंपनी का विवाद चल रहा है. ये विवाद AI की तैनाती को लेकर था, जिसके बाद इस टेक्नोलॉजी कंपनी को वॉशिंगटन में साइड लाइन कर दिया गया. 

डारियो अमोदेई के ऐप को अच्छा रिस्पोंस मिला 

अब डारियो अमोदेई के AI प्लेटफॉर्म Anthropic ऐप को ऐप स्टोर पर अच्छा रिस्पोंस मिला है. Anthropic ऐप को शनिवार शाम को ऐपल के ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले प्रोडक्टिविटी ऐप में नंबर-1 की जगह मिली है. 

यह भी पढ़ें: डेटा से टारगेट तक: ईरान हमले की तैयारी में Anthropic के Claude AI ने क्या-क्या किया?

कभी टॉप-100 की लिस्ट से भी बाहर था ये ऐप 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जनवरी के अंत तक Claude टॉप 100 ऐप्स की लिस्ट से भी बाहर था. इसके बाद फरवरी में इस ऐप ने टॉप-20 के अंदर अपनी जगह बनाई. इसके बाद AI ऐप के साथ पेंटागन विवाद शामिल हो गया, जिसके कुछ दिन के अंदर यह ऐप प्ले स्टोर पर कुछ समय के अंदर टॉप रैंक पर पहुंच गया है. अब यह ऐप नंबर-1 की पॉजिशन पर आ पहुंचा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल

ट्रंप का बैन और फिर लोगों को आया पसंद 

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बैन और डारियो अमोडेई के नजरिया लोगों को पसंद आया. इससे लोगों को Anthropic ऐप ने अट्रैक्ट किया है और रिजल्ट सभी के सामने है. AI को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ रहा है और अब वे नए-नए टूल्स कायूज कर रहे हैं. पहले कभी चैटजीपीटी आदि को पसंद किया जाता था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement