दिल्ली-NCR के बड़े शहर नोएडा में अचानक से एक हाइराइज इमारत में आग लग गई. यह घटना सेक्टर 119 की है. आग लगने की वजह और कुछ नहीं बल्कि AC ही है, जिसकी जानकारी फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने दी है. इन गर्मियों में AC की वजह से ढेरों आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. (Photo: AI Generatd)
अब सवाल आता है कि आखिर घर को ठंडा रखने वाला और पानी जनरेट वाली मशीन में आग कैसे लग जाती है. यह आग इतनी भयानक साबित हो, जिसमें जान तक जा सकती है. (Photo: Unsplash)
बीते महीने दिल्ली के विवेक विहार इलाके में AC की वजह से फ्लैट में आग लग गई, जिसमें एक बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई. इसलिए AC को हमेशा आग लगने से बचाना चाहिए. (Photo: Unsplash)
AC में आग लगने की बड़ी वजह : AC में आग लगने के पीछे कई वजह हैं, जिसमें से चार जरूरी गलतियों के बारे में जानते हैं. इन गलतियों से सीख लेकर अपने घर में लगे AC को आग लगने से बचा सकते हैं. (Photo: Unsplash)
24x7 AC ना चलाएं : घर या दुकान में लगे AC को लगातार नहीं चलाना चाहिए. बहुत से लोग 24X7 चलाते हैं, जिसकी वजह से उसके पार्ट्स ओवरहीट होकर जल जाते हैं. ऐसे में AC आग पकड़ लेती है, जो बाद में घर के अंदर फैल जाती है. (Photo: Unsplash)
खराब वायरिंग भी वजह : AC में आग लगने की दूसरी वजह खराब वायरिंग भी है. अगर वायरिंग पतली है या उसमें ज्यादा जोड़े हैं, तो उसमें शॉट सर्किट की वजह से आग लग सकती है. बचाव के लिए जरूरी है कि AC के लिए 3 या 4mm की वायरिंग यूज करें. (Photo: Unsplash)
वोल्टेज फ्लक्चुएशन : AC में आग लगने की एक और अहम वजह वोल्टेज फ्लक्चुएशन है. पावर वोल्टेज फ्लक्चुएशन की वजह से AC पर दबाव पड़ता है और उसके अंदर शॉट सर्किट हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि AC के साथ स्टेबलाइजर का यूज करना चाहिए. (Photo: Unsplash)
AC क्लीनिंग न करवाना : AC कूलिंग करने के साथ हीट जनरेट करती है. इस हीट को बाहर निकालने के लिए भी एक मैकेनिज्म है. अगर AC की क्लीनिंग नहीं होती है और वह मिट्टी की वजह से चोक हो जाता है. ऐसे स्थिति में भी AC में आग लग सकती है. (Photo: Unsplash)