टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बने, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. सूर्या-देविशा की शादी साल 2016 में हुई थी. दोनों मुंबई के एक ही कॉलेज से पढ़े हुए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी (Photo: Instagram/devishashetty_) सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी (Photo: Instagram/devishashetty_)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

भारत की टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है. ऐसे में सूर्या 10 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव ने ये खुशखबरी शेयर करते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, 'खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए, हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं.'

Advertisement

बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं और फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. आईपीएल 2026 में मुश्किल दौर से गुजर रहे सूर्यकुमार के लिए यह निजी जिंदगी का बेहद खास पल है. गुरुवार (7 मई) को वह पिता बने और उनके घर बेटी ने जन्म लिया.

सूर्यकुमार की खराब फॉर्म जारी
हालांकि मैदान पर उनका प्रदर्शन इस सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन यह खुशखबरी उनके लिए राहत लेकर आई है. एक समय दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सूर्यकुमार यादव मौजूदा आईपीएल सीजन में लय में नजर नहीं आए. उन्होंने अब तक 10 मुकाबलों में 195 रन बनाए और औसत सिर्फ 19.50 रहा. लगातार खराब फॉर्म के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है.

Advertisement

पिछले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी भी की थी. ऐसे में अगर वह आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलते, तो टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व में भी बड़ा झटका लग सकता है. मुंबई इंडियंस पहले ही पॉइंट्स टेबल में  संघर्ष कर रही है. ऐसे में सूर्या जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ का बाहर होना टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को और मुश्किल बना सकता है,

एक तरफ सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी ओर मैदान पर उनके सामने फॉर्म में वापसी की बड़ी चुनौती भी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम से जुड़ते हैं या परिवार के साथ समय बिताना जारी रखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »