वैभव पर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी... एक लाइन में बता दिया कितना बड़ा बनेगा यह खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर Ravichandran Ashwin ने युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन ने 'Like a Fish to Water' मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बेहद आसानी से खुद को ढाल लेंगे. उन्होंने वैभव की खेल समझ, रवैये और तेजी से हुए विकास की तारीफ करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी आने वाले दो दशकों तक भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकता है.

Advertisement
15 साल के वैभव पर अश्विन का बड़ा दावा. (Photo, PTI) 15 साल के वैभव पर अश्विन का बड़ा दावा. (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

'Like a fish to water' अंग्रेजी का यह मशहूर मुहावरा उस व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है जो किसी नए माहौल में इतनी सहजता से ढल जाए, मानो वह हमेशा से उसी का हिस्सा रहा होच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी ठीक ऐसा ही करने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर अश्विन ने बिना एक पल गंवाए कहा, 'Like fish to water.' यानी उन्हें इस बात में कोई संदेह नहीं कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उतनी ही सहजता से खुद को स्थापित करेगा, जितनी आसानी से उसने आईपीएल में सबका ध्यान खींचा है.

Advertisement

अश्विन का भरोसा सिर्फ वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी पर नहीं है. उनके मुताबिक, इस खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत उसका रवैया और खेल को समझने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि वैभव की गेम अवेयरनेस उसकी उम्र के हिसाब से नहीं, बल्कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के स्तर की है.

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने माना कि आईपीएल के दौरान वैभव ने जिस तेजी से खुद को विकसित किया, उसने उन्हें भी हैरान कर दिया. अश्विन के शब्दों में, कई बार उन्हें यह सोचकर आश्चर्य हुआ कि आखिर यह खिलाड़ी आया कहां से है.

अश्विन को यकीन है कि वैभव आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकता है. उन्होंने कहा कि वह उन खिलाड़ियों में से है, जिन पर अगले दो दशकों तक नजर रखी जाएगी. हालांकि इसके साथ उन्होंने एक अहम बात भी जोड़ी- इतनी कम उम्र में मिली लोकप्रियता और अपेक्षाओं के बीच वैभव की सही देखभाल बेहद जरूरी है.

Advertisement

अश्विन ने उम्मीद जताई कि अगर युवा बल्लेबाज को सही मार्गदर्शन और संरक्षण मिला तो वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकता है. उनके मुताबिक, वैभव में सिर्फ रन बनाने की क्षमता नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का माद्दा भी है.

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन की यह टिप्पणी बताती है कि क्रिकेट जगत अब उन्हें सिर्फ एक उभरती प्रतिभा नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े सितारे के रूप में देखने लगा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »