'पंड्या परिवार में 10 ट्रॉफियां...', क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. आरसीबी की इस जीत से जितनी तारीफ कप्तान रजत पाटीदार की हो रही है, उतनी ही चर्चा क्रुणाल पंड्या की भी हो रही है. इस जीत के बाद क्रुणाल पंड्या ने भाई हार्द‍िक के साथ र‍िश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
क्रुणाल पंड्या ने अपने छोटे भाई हार्दिक पंड्या पर बात की (Photo:PTI) क्रुणाल पंड्या ने अपने छोटे भाई हार्दिक पंड्या पर बात की (Photo:PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. आरसीबी की इस जीत ने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया. 

रजत पाटीदार की कप्तानी मे आरसीबी ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ क्रुणाल पंड्या की आईपीएल ट्रॉफी की संख्या अब पांच हो गई है. 

इस आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए क्रुणाल का प्रदर्शन अच्छा रहा, और 16 मैचों में 14 विकेट लिए. वहीं टीम को अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान दिया और 226 रन बनाए. 

Advertisement

क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹5.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जिताने में क्रुणाल पंड्या का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है.

Our 2️⃣ trophies. 😉🏆❤️‍🔥 pic.twitter.com/UyudhvL3UR

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026

आरसीबी से पहले क्रुणाल पंड्या 6 साल (2016–2021) मुंबई इंडियंस की टीम में रहे. और 3 साल (2022–2024) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेले. क्रुणाल पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है.

क्रुणाल ने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 2017, 2019 और 2020 में तीन बार खिताब जीता. 

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ 2025 और 2026 में लगातार दो आईपीएल ट्रॉफियां अपने नाम की है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार क्रुणाल पंड्या ने अपने छोटे भाई हार्दिक पंड्या पर बात की. प‍िछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें चलती आ रही हैं.

Advertisement

क्रुणाल ने कहा, 'हम दोनों ने हमेशा क्रिकेट के बारे में टैक्टिकल और टेक्निकल चीजों पर चर्चा की है, जिससे हमेशा मदद मिलती है. हमारी हमेशा एक अच्छी बातचीत रही है, क्रिकेट के बारे में एक बहुत ही हेल्दी बातचीत की है कि वह कैसे और बेहतर बन सकते हैं. जब आप और आपका भाई एक ही खेल खेलते हें तो, इससे एक दूसरे को बहुत मदद मिलती हे. उन्होंने आगे कहा कि पंड्या परिवार में 10 ट्रॉफियां होना कोई बुरा आंकड़ा नहीं है'.

यह भी पढ़ें: Hardik and Krunal Pandya: कभी मैगी खाकर भरते थे पेट... अब करोड़ों के मालिक हैं हार्दिक और क्रुणाल पंड्या

दरअसल आरसीबी की जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने क्रुणाल के लिए सोशल मीडिया एक भी पोस्ट नहीं की थी. हार्दिक की चुप्पी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं. कुछ फैन्स ने सवाल उठाए थे कि क्या दोनों भाइयों में सब कुछ ठीक है. 

आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे खिलाड़ी (5 या उससे ज्यादा बार)

6 बार - रोहित शर्मा
6 बार - अंबाती रायडू
5 बार - एमएस धोनी
5 बार - कीरोन पोलार्ड
5 बार - हार्दिक पंड्या
5 बार - क्रुणाल पंड्या

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »