IND Vs SA 1st Match: T20 WC फाइनल के बाद आज साउथ अफ्रीका से टकराएगी भारतीय टीम... जानिए कौन किस पर भारी

IND Vs SA T20 Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराया था और खिताब जीता था. इस फाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच आज पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा.

Advertisement
एडेन मार्करम और सूर्यकुमार यादव. (@BCCI) एडेन मार्करम और सूर्यकुमार यादव. (@BCCI)

aajtak.in

  • डरबन,
  • 08 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

India Vs South Africa T20 Series Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला आज (8 नवंबर) डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 8 बजे होगा.

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराया था और खिताब जीता था. इस फाइनल के बाद अब दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 मुकाबला होगा.

नए कोच और नए कप्तान के साथ उतरेगी टीम

मगर अब इस सीरीज में भारतीय टीम नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरेगी. दरअसल, रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास (टी20 फॉर्मेट से) ले लिया था. इसके बाद सूर्या को टी20 में भारतीय टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया है.

दूसरी ओर गौतम गंभीर की जगह इस टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की कमान संभालते दिखेंगे. इसका कारण है कि गंभीर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे. अब उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.

Advertisement

साउथ अफ्रीका में ही भारत ने जीता था वर्ल्ड कप

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 27 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 15 जीते और 11 हारे हैं. जबकि अफ्रीकी देश में भारतीय टीम ने कुल 15 टी20 मैच खेले, जिसमें से 10 जीते और सिर्फ 4 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था.

भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड

कुल टी20 मैच: 27
भारत जीता: 15
साउथ अफ्रीका जीता: 11
बेनतीजा: 1

अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड

कुल टी20 मैच: 15
जीते: 10
हारे: 4
बेनतीजा: 1

पिछली 5 सीरीज से नहीं हारी भारतीय टीम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली 5 द्विपक्षीय टी20 सीरीज से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रकी के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी.

Advertisement

भारत-साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल.

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन, लूथो सिपाम्ला और ट्रिस्टन स्टब्स.

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

8 नवंबर- पहला टी20, डरबन
10 नवंबर- दूसरा टी20, गकेबरहा
13 नवंबर- तीसरा टी20, सेंचुरियन
15 नवंबर- चौथा टी20, जोहानिसबर्ग

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »