हार्दिक पंड्या के आउट होते ही बेटा अगस्त्य हुआ नाराज? माहिका शर्मा ने किया शांत, VIDEO

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद उनके बेटे अगस्त्य का क्यूट लेकिन नाराज रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अगस्त्य ‘पापा’ चिल्लाते हुए उन्हें इशारा करते दिखे, मानो बता रहे हों कि कौन सा शॉट खेलना चाहिए था. भारत ने यह मैच सात रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई.

Advertisement
हार्दिक के आउट होते ही बेटे अगस्त्य का रिएक्शन VIRAL, ‘पापा’ चिल्लाते दिखे नाराज (Photo: Screengrab) हार्दिक के आउट होते ही बेटे अगस्त्य का रिएक्शन VIRAL, ‘पापा’ चिल्लाते दिखे नाराज (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का  सेमीफाइनल गुरुवार (6 मार्च ) को मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में हुआ. जहां टीम इंडिया ने 7 रनों से  जीत दर्ज की. टीम इंड‍िया अब रव‍िवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में न्यूजीलैंड से होना है. वहीं मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य पंड्या का क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

मैच के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद अगस्त्य का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में अगस्त्य ‘पापा’ चिल्लाते हुए हाथ से इशारा करते दिखे, मानो उन्हें बता रहे हों कि उन्हें कौन सा शॉट खेलना चाहिए था. उनका यह एनिमेटेड रिएक्शन वायरल है.

आखिरी ओवर में दो छक्के, फिर रन आउट
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने पहले दो शानदार छक्के लगाए. हालांकि तीसरी गेंद पर वह रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए. डीप से जैकब बेथेल के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. हार्दिक जब डगआउट की ओर लौट रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में बैठे उनके बेटे अगस्त्य उन्हें देखकर नाराज नजर आए.

माह‍िका शर्मा ने किया शांत
अगस्त्य का रिएक्शन देखकर पास में बैठीं हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उन्हें शांत कराती हुई नजर आईं. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

पंड्या ने 27 रन की तूफानी पारी खेली
हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए 16वें ओवर में उतरे. इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो चुके थे. हार्दिक ने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और भारत को 253/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

गेंद से भी दिखाया हार्द‍िक ने दम 
बल्लेबाजी के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी असर छोड़ा. उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट को आउट कर दिया.

हालांकि बीच के ओवरों में कुछ चौके-छक्के लगे, लेकिन डेथ ओवर्स में उन्होंने वापसी की. 18वें ओवर में उन्होंने सैम करन को बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. हार्दिक ने अपने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

मैच के बाद बेटे और धोनी से मुलाकात
भारत की सात रन की जीत के बाद हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर अपने बेटे अगस्त्य से मिले. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी उनसे बातचीत करते नजर आए, जो सेमीफाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या ने अब तक आठ पारियों में 199 रन बनाए हैं. उनका औसत 28.42 और स्ट्राइक रेट 163.11 रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने नाबाद अर्धशतक भी लगाया था. गेंदबाजी में भी उन्होंने आठ विकेट लिए हैं. उनका औसत 31.87 रहा है.

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड
अब भारत का सामना फाइनल में 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड ठीक-ठाक रहा है. उन्होंने 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनका औसत 27 रहा है और एक बार चार विकेट भी ले चुके हैं. बल्लेबाजी में उन्होंने 15 पारियों में 242 रन बनाए हैं. उनका औसत 20.16 और स्ट्राइक रेट 130.10 है. हालांकि अभी तक वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement