एशेज हार के बाद इंग्लैंड टीम पर चला सेलेक्शन का चाबुक, 7 खिलाड़ी बाहर, नए चेहरों की एंट्री

एशेज 2026 में 4-1 की हार के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में बड़े बदलाव किए हैं. जैक क्राउली और ओली पोप को बाहर कर दिया गया है, जबकि एमल‍िओ गे, जेम्स र‍ियू और सोनी बेकर को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. रेहान अहमद और ओली रॉब‍िन्सन की वापसी हुई है.

Advertisement
Zak Crawley-Ollie Pope OUT! इंग्लैंड ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव (Photo: Reuters) Zak Crawley-Ollie Pope OUT! इंग्लैंड ने टेस्ट टीम में किया बड़ा बदलाव (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज 2026 में मिली 4-1 की करारी हार के बाद बड़ा फैसला लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 4 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसमें एशेज खेलने वाले सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. पहला टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट 17 जून से किया ओवल और तीसरा टेस्ट 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में होगा. 

Advertisement

यह टीम पूर्व डरहम डायरेक्टर मार्कस नॉर्थ के पहले सेलेक्शन प्रोसेस चयन प्रक्रिया के बाद सामने आई है, जिन्हें इंग्लैंड का नया नेशनल सेलेक्टर बनाया गया है. टीम में कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले.

सबसे बड़ा झटका ओपनर जैक क्राउली को लगा है. बैजबॉल दौर के अहम खिलाड़ी माने जाने वाले क्राउली लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. एशेज में उनका औसत सिर्फ 27.30 रहा, जबकि काउंटी क्रिकेट में भी वह 10 पारियों में केवल 44 रन की सर्वोच्च पारी खेल पाए. उनकी जगह डरहम के एमल‍िओ गे को मौका मिला है, जिन्होंने इस सीजन 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं और तीन शतक भी लगाए हैं.

वहीं ओली पोप को भी टीम से बाहर कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और बाद में उनकी जगह जैकब बेथेल को नंबर-3 पर मौका दिया गया था. बेथेल को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है, जबकि पोप को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

Advertisement

इंग्लैंड ने समरसेट के युवा बल्लेबाज जेम्स र‍ियू  को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी है. र‍ियू ने इस सीजन शानदार शुरुआत की थी और विकेटकीपर बल्लेबाज  जेमी स्म‍िथ के बैकअप विकल्प के तौर पर भी उन्हें देखा जा रहा है.

गेंदबाजी विभाग में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की ने साफ कहा कि आर्चर अभी IPL खेल रहे हैं और उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है.

मार्क चोट भी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि ब्रायडन कार्स  हाथ की चोट के चलते अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं. कार्स का IPL सफर भी चोट की वजह से जल्दी खत्म हो गया था.

ऐसे में इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अब गस एटकिंसन, जोश टंग और वापसी कर रहे ओली रॉबिन्सन पर होगी. रॉब‍िनसन दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं. फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रखा गया था, लेकिन ससेक्स की कप्तानी संभालने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है. हाल ही में उन्होंने लेस्टरशायर के खिलाफ छह विकेट भी झटके.

स्पिन विभाग में भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. द‍िल्ली कैप‍िटलस से IPL खेल रहे रेहान अहमद की टीम में वापसी हुई है. वह शोएब बशीर के साथ स्पिन विकल्प के तौर पर मुकाबले में रहेंगे. बशीर को एशेज के दौरान एक भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला था.

Advertisement

टीम में सोनी बेकर और मैथ्यू फ‍िसर जैसे तेज गेंदबाजों को भी शामिल किया गया है. बेकर को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है, जबकि फ‍िशर ने अपना इकलौता टेस्ट 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी गेंदबाजी में योगदान देते नजर आ सकते हैं. वह हाल ही में डरहम के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं और फिट दिखाई दिए.

इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक , बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र‍ियू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement