मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल साइट्स और जहाजों पर कार्रवाई की है. इस घटनाक्रम के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर वैश्विक चिंता और गहरा गई है. हमले की खबर सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली. विशेषज्ञों का मानना है कि हालात बिगड़े तो महंगाई और ईंधन कीमतों पर असर बढ़ सकता है.