कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाई की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. दूसरी ओर, इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए खान सर ने भी सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता बताई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.