यूपी के मेरठ में सर्राफा बाजार में महिला के पर्स से लाखों रुपये के गहने चोरी करने के आरोप में दिल्ली के एक दंपति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने CCTV और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के आभूषण बरामद किए. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या दोनों ने अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है.