महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के चंद सैली घाट में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की घटना सामने आई है. इस भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह मलबे से भर गई और बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ों से दरककर रास्ते पर आ गए. पहाड़ों के टूटने की वजह से रास्ता अवरुद्ध हो गया है और परिवहन में बाधा उत्पन्न हुई है.