भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. वो 24 मार्च को मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा की भनक किसी को नहीं लगी. दोनों ने मंदिर की चौखट पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग अर्पित किए.