ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस बार सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा संयुक्त राज्य अमेरिका होने वाला है. डोनाल्ड ट्रम्प की अप्रत्याशित विदेश नीति ने दुनिया भर में उनके दोस्तों और दुश्मनों दोनों को ही गहरे आश्चर्य में डाल दिया है. ऐसे माहौल में आयोजित हो रहे BRICS सम्मेलन में भारत के सामने अपनी बेहतरीन कूटनीति को साबित करने की एक बड़ी चुनौती और परीक्षा होगी.