UP के रायबरेली में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़के के साथ कथित दुर्व्यवहार का दावा किया जा रहा है. पुजारी ने अपना पक्ष रखा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.