दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास झुग्गियों में आग लग गई है. आग लगने की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई. इसके बाद आग ने पास की झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर लगभग 20 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. दमकल विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आग फैलने को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं.