पेरिस ओलंपिक 2024 में 3 अगस्त को भारतीय फैंस की निगाहें स्टार निशानेबाज मनु भाकर पर थीं, जो वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में भाग ले रही थीं. मनु से इस फाइनल में मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वो चौथी पोजीशन पर रहीं. मनु भाकर इसके साथ ही इस ओलंपिक में मेडल की महाहैट्रिक बनाने से चूक गईं.