दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में बारह वार्डों में मतदान जारी है. सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा. इन बारह सीटों पर कुल तिरेपन प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.