यूपी के बलिया में मझौवा मठ और लक्ष्मी नारायण मंदिर में 11 साल के शास्वत शौर्य तिवारी का वैदिक रीति से महंत के रूप में अभिषेक किया गया. महंत बनने के बाद उनका नाम श्याम नारायण रामानुज वैष्णव दास रखा गया. नए महंत के अभिषेक के साथ मठ की आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है.