Bed Vastu Tips: क्या आप भी नहाने के बाद बिस्तर पर छोड़ देते हैं गीला तौलिया? जान लें इसके वास्तु नियम

Bed Vastu Tips: नहाने के बाद बिस्तर पर गीला तौलिया छोड़ना सिर्फ एक आलस नहीं, बल्कि बड़ी मुसीबत की वजह बन सकता है. जानें यह छोटी सी गलती कैसे आपकी सेहत और तिजोरी पर भारी पड़ सकती है.

Advertisement
बिस्तर से जुड़े वास्तु टिप्स (Photo: ITG) बिस्तर से जुड़े वास्तु टिप्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

Bed Vastu Tips: अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे नहाने के बाद गीला तौलिया बिस्तर पर फेंक देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह एक बहुत ही छोटी दिखने वाली यह आदत आपके जीवन में गंभीर वास्तु दोष, आर्थिक तंगी और बीमारियां ला सकती है. आइए जानते हैं कि नहाने के बाद बिस्तर पर गीला तौलिया या कपड़े छोड़ने से क्या-क्या नुकसान होते हैं.

Advertisement

वास्तु नुकसान

- सूर्य और सूर्य-राहु दोष

ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, ऊर्जा, सफलता और पिता का कारक माना गया है, जबकि गीला कपड़ा या गंदगी राहु और शनि के प्रभाव को दर्शाती है. जब आप सूर्योदय के बाद नहाकर गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ते हैं, तो आपकी कुंडली में सूर्य देव कमजोर होते हैं. इससे समाज में मान-सम्मान घटता है. करियर व नौकरी में अकारण रुकावटें आने लगती हैं.

- घर में नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर सोने और आराम करने की जगह है. वहां गीला तौलिया या नमी छोड़ने से राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है. बिस्तर पर गीलापन या गंदगी रहने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घर में बरकत रुक जाती है.

Advertisement

- पारिवारिक क्लेश और तनाव

गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ने से बेडरूम का माहौल और ऊर्जा प्रभावित होती है, जिससे पति-पत्नी के बीच बेवजह की तनातनी, चिड़चिड़ापन और क्लेश बढ़ता है.

वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान

बैक्टीरिया और फंगस का खतरा 
गीले तौलिए में नमी के कारण बहुत तेजी से हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं. जब आप इसे बेड पर रखते हैं, तो वे बैक्टीरिया गद्दे और चादर में फैल जाते हैं.

त्वचा और सांस की बीमारियां 
इससे मुंहासे, त्वचा में एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन और सांस से जुड़ी समस्याएं (अस्थमा आदि) हो सकती हैं.

सही वास्तु नियम: नहाने के बाद क्या करें?

तौलिए को सुखाएं- नहाने के तुरंत बाद तौलिए को धूप में या बालकनी और तंदूर में अच्छी तरह सूखने के लिए फैलाएं.
बाथरूम को सुखाएं- नहाने के बाद कभी भी बाथरूम में बहुत ज्यादा पानी या गंदगी न छोड़ें, इसे साफ और सूखा रखें.
गंदे कपड़े न रखें- इस्तेमाल किए गए या गीले कपड़ों को कभी भी बेडरूम में बिस्तर पर या कुर्सी पर न टंगे रहने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »