Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखे पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि वे घर की ऊर्जा को भी संतुलित करते हैं. पानी से जुड़े पौधे यदि सही दिशा और तरीके से रखे जाएं, तो ये सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करते हैं. इसके विपरीत, गलतियां करने पर ये वास्तु दोष का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए, इन पौधों को सजाते समय कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है ताकि घर में हमेशा शांति और खुशहाली बनी रहे. घर में पानी वाले पौधे रखते समय इन नियमों का करें पालन.
गंदा पानी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पॉट का पानी हमेशा साफ रखें. दरअसल, गंदा या स्थिर पानी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है.
सड़ती पत्तियां
यदि पौधे की पत्तियां पीली पड़ें या सड़ने लगें, तो उन्हें तुरंत हटा दें. सड़ी हुई पत्तियां दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती हैं.
गलत दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इन पौधों को हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें. दक्षिण या पश्चिम दिशा में पानी वाले पौधे रखने से बचें.
पौधों का जमावड़ा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी एक कोने में बहुत सारे पानी वाले पौधे न रखें, इससे घर में मानसिक अशांति बढ़ सकती है.
बर्तन की सफाई
जिस पॉट या कांच के बर्तन में पौधा लगा है, उसे समय-समय पर साफ करते रहें. वरना यह ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकता है.
घर में लगाएं पानी के ये पौधें
मनी प्लांट (Money Plant): इसे पानी में उगाना सबसे आसान है. यह पौधा न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि वास्तु के अनुसार इसे घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है.
लकी बैंबू (Lucky Bamboo): यह पौधा पानी में बहुत अच्छी तरह पनपता है. इसे सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे कांच के बर्तन में सजाना बेहद शुभ होता है.
सिंगोनियम (Syngonium): सिंगोनियम को 'एरोहेड प्लांट' भी कहते हैं. यह पानी में आसानी से लग जाता है और घर की हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल बनाता है.
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant): यह पौधा हवा से हानिकारक तत्वों को सोखने के लिए जाना जाता है. इसे भी आप पानी से भरे जार में रखकर अपने लिविंग रूम या ऑफिस डेस्क पर सजा सकते हैं.
पीस लिली (Peace Lily): अगर आप पानी में फूल वाला पौधा चाहते हैं, तो पीस लिली एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह देखने में बहुत आकर्षक लगता है और घर में सकारात्मकता लाता है.
कैसे लगाएं?
इन पौधों को कांच के जार या पारदर्शी बर्तन में रखने से इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. बस यह ध्यान रखें कि इनका पानी समय-समय पर बदलते रहें ताकि वे हरे-भरे रहें.
aajtak.in