Shubh Rajyog 2026: 15 मई को बनेंगे ये विशेष राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अथाह पैसा!

Shubh Rajyog 2026: ज्योतिष के नजरिए से 15 मई की तारीख काफी अहम मानी जा रही है. इस दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बनेगी कि तीन शुभ योग एक साथ बनेंगे. इन खास संयोगों का असर कुछ राशियों पर बहुत अच्छा देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में.

Advertisement
15 मई को बनेंगे बहुत सारे राजयोग (Photo: ITG) 15 मई को बनेंगे बहुत सारे राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

Shubh Rajyog 2026: जब भी किसी ग्रह का गोचर, राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव हर जातक के जीवन पर पड़ता है. वहीं, उन विशेष गोचर से बनने वाले राजयोग भी महत्वपूर्ण होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई का दिन बहुत ही खास होने वाला है. इस दिन कई सारे संयोगों का एक साथ निर्माण होने वाला है. जिस चलते इस दिन मेष राशि में लक्ष्मी राजयोग, वृषभ राशि में बुधादित्य योग और मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. 

Advertisement

ज्योतिषियों की मानें तो, इन राजयोगों के बनने से कई राशियों का जीवन सोने की तरह चमक जाएगा. उन राशियों के अच्छे दिनों की भी शुरुआत हो जाएगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में. 

मेष राशि (Aries)

15 मई के बाद मेष राशि के लोगों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है, साथ ही पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के करियर में इस समय तेजी से प्रगति देखने को मिल सकती है. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोलेंगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय सकारात्मक है. कोई बड़ी डील या महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए यह समय नई शुरुआत और सफलता लेकर आ सकता है. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विदेश जाने के अवसर भी बन सकते हैं. मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान कोई नया काम शुरू करना भी फायदेमंद रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए 15 मई के बाद का समय काफी लाभकारी हो सकता है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं. कोई खुशखबरी मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कुल मिलाकर यह समय तरक्की और लाभ लेकर आ सकता है. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement