Mangal Gochar 2026: धनधान्य-संपत्ति में वृद्धि, 21 जून से इन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू

21 जून को मंगल का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है. यह गोचर चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, मंगल के वृषभ राशि में आते ही चार राशियों पर धन के देवता शुक्र की कृपा होगी.

Advertisement
मंगल का वृषभ राशि में गोचर 4 राशियों को मालामाल कर सकता है. (Photo: ITG) मंगल का वृषभ राशि में गोचर 4 राशियों को मालामाल कर सकता है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

21 जून को ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक मंगल मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. वृषभ राशि के स्वामी धन के देवता शुक्र हैं. मंगल का यह राशि परिवर्तन 4 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. ज्योतिषविद ने यह भी बताया कि इस गोचर के बाद चार राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिल सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
 
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा. धन संबंधी मामलों में सुधार देखने को मिलेगा और प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़े निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा. जो लोग अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. करियर और वित्तीय मामलों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे.

Advertisement

वृष राशि
मंगल का गोचर स्वयं वृष राशि में होने के कारण इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की धन की स्थिति में सुधार आएगा और विरोधियों पर भी बढ़त बनाने में सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपको मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस दौरान और मजबूत हो सकती है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. यदि आप अनुशासन और विनम्रता बनाए रखेंगे तो यह गोचर आपके लिए प्रगति और सफलता का मार्ग खोल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »