festivals 2026: अगले 15 दिन में 6 बड़े व्रत-त्योहार, अक्षय तृतीया भी शामिल, नोट करें डेट

festivals 2026: वैशाख का यह दौर धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि आने वाले 15 दिनों में एक के बाद एक बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. ये ऐसे अवसर हैं जो साल में सिर्फ एक बार आते हैं, इसलिए समय रहते तैयारी करना ही समझदारी है.

Advertisement
Festivels 2026 Festivels 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

Upcoming Hindu festivals 2026: आज यानी 17 अप्रैल 2026 को वैशाख अमावस्या का समापन हो रहा है, जिसके साथ ही पितरों को समर्पित यह विशेष दिन समाप्त हो जाएगा. अमावस्या के बाद अब वैशाख माह में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की शुरुआत होगी, जिनमें अक्षय तृतीया सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे समय में किए गए स्नान, दान और पूजा का कई गुना फल मिलता है. आइए जानते हैं अमावस्या के समापन के बाद आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार और उनकी तारीखों की पूरी जानकारी. 

Advertisement

17 अप्रैल 2026 – वैशाख अमावस्या समापन

आज वैशाख अमावस्या समाप्त हो रही है. इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है.  मान्यता है कि इससे पितृ दोष दूर होता है. 

19 अप्रैल 2026 – अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया को साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है. इस दिन बिना मुहूर्त देखे विवाह, खरीदारी और नए कार्य शुरू किए जा सकते हैं.  मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है. 

19 अप्रैल 2026 – परशुराम जयंती

भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी. इस अवसर पर व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है. 

22 अप्रैल 2026 – विनायक चतुर्थी

भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत को रखने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. सुख-समृद्धि आती है. 

Advertisement

23 अप्रैल 2026 – रोहिणी व्रत

यह व्रत भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. इसे करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं .

25 अप्रैल 2026 – गंगा सप्तमी

मां गंगा के अवतरण से जुड़ा यह पर्व पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है. 

 26 अप्रैल 2026 – दुर्गा अष्टमी व्रत

इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. व्रत रखने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. इससे जीवन में शक्ति व सकारात्मक ऊर्जा आती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement