जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. शुरुआत में इसे एक सामान्य बीमारी और अचानक हुई मौत माना जा रहा था, लेकिन जब मृतक के पिता ने खुद मामले की छानबीन शुरू की, तो एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरी सच्चाई सामने ला दी.