बार-बार बुलाने पर भी मायके से नहीं लोटी पत्नी, बौखलाए पति ने ससुराल की दुकान पर फेंका ‘थिनर बम’

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पत्नी के मायके में रहने से नाराज युवक ने ससुराल पक्ष की दुकान में थिनर से भरी ज्वलनशील वस्तु फेंक दी, जिससे सामान जल गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
कोटा में पति ने ससुराल की शॉप पर बम से किया हमला. (Photo: Screengrab) कोटा में पति ने ससुराल की शॉप पर बम से किया हमला. (Photo: Screengrab)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट ने एक खतरनाक रूप ले लिया. जहां पारिवारिक विवाद से गुस्साए एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके वालों की दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

साथ रहने से इनकार करने पर किया हमला
घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब आरोपी युवक ने थिनर बम से भरी ज्वलनशील वस्तु दुकान के अंदर फेंक दी. देखते ही देखते आग भड़क उठी और दुकान में रखा सामान जलकर खराब हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की और बड़ी अनहोनी टल गई. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही है और उसने पति के साथ वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे गंभीर होता चला गया. बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा था.

पुलिस ने शुरू की जांच
इसी पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने गुस्से में आकर यह खतरनाक कदम उठाया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत उद्योग नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके. यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि घरेलू विवाद यदि समय रहते सुलझाए न जाएं, तो वे हिंसक रूप ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement