झारखंड के धनबाद से झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां 30 साल की लिपिका की मौत के बाद उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. जिसके बाद उसके भाई ने बाथरूम में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मेरठ में भी 34 साल की प्रियंका भरे-पूरे समाज में रह कर भी इतनी अकेली थी पूरे पांच महीने तक उसकी मौत की खबर उसके घर के बाहर ही नहीं आई. देखें वारदात.