'कोर्ट रूम में हंस रहा था ट्विशा का पति समर्थ, पत्नी के जाने का नहीं दिखा गम', भाई के आरोप

ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इस पर मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि कोर्ट रूम में समर्थ के चेहरे पर पत्नी की मौत का कोई दुख नहीं दिखा और वह हंसते नजर आए. परिवार ने फैसले का स्वागत करते हुए मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग दोहराई है. वहीं पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
ट्विशा के पति को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. File Photo ITG ट्विशा के पति को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. File Photo ITG

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट द्वारा सात दिन की पुलिस कस्टडी दिए जाने के बाद मृतका के भाई ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी, जबकि परिवार की ओर से अपील की गई थी कि पुलिस के पास अब ज्यादा कुछ बाकी नहीं है, इसलिए केवल एक दिन की पुलिस कस्टडी दी जाए. हालांकि अदालत ने सात दिन की रिमांड मंजूर कर ली, जिसका परिवार ने स्वागत किया है.

Advertisement

ट्विशा के भाई ने कहा कि उनका परिवार जांच में पूरा सहयोग करेगा, लेकिन अब वे चाहते हैं कि मामले की जांच केंद्रीय CBI को सौंपी जाए. उनका कहना है कि इस सात दिन की अवधि के दौरान सीबीआई को जांच अपने हाथ में ले लेनी चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.

उन्होंने कोर्ट रूम के अंदर के माहौल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जब समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया गया तो उनके चेहरे पर पत्नी की मौत का कोई दुख नजर नहीं आया. परिवार का दावा है कि समर्थ कोर्ट रूम के भीतर हंसते दिखाई दिए, जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है. दूसरी ओर मृतका का परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Advertisement

समर्थ का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस की जांच में पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है. अधिकारियों के मुताबिक सभी छोटे-बड़े सबूतों को जोड़कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, जिसे जांच में एक अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है.

वहीं पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है. उनसे जांच में सहयोग करने और कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. नोटिस की प्रति उनके आवास पर चस्पा कर दी गई है, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. मामला स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चा में बना हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी भी अहम तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement