Advertisement

लाइफस्टाइल

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने किया योग, देखें वीडियो

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 21 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST
  • 1/5

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. योग दिवस से एक दिन पहले ज्योति ने नागपुर में योग की प्रैक्टिस की थी. ज्योति के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान ज्योति के साथ पार्क में एक इंस्ट्रक्टर और कई बच्चों भी योग का अभ्यास करते नजर आए.

  • 2/5

समचार एजेंसी एएनआई ने ज्योति का योग करते हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के साथ साझा की हैं. ज्योति इन तस्वीरों में एक योगा ट्रेनर और कई बच्चों के साथ योग का अभ्यास करती दिखाी दे रही हैं. वीडियों में ज्योति योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अलग-अलग आसन करती हुई नजर आ रही हैं.

  • 3/5

छोटा कद होने के बावजूद ज्योति ने अपनी बॉडी के बैलेंस का शानदार नमूना इस वीडियो में पेश किया. ज्योति आम्गे को अपने छोटे कद की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली है.

Advertisement
  • 4/5

ज्योति की उम्र 25 साल है, लेकिन उनका कद दो फुट एक इंच और वजन 5 किलोग्राम है. दुनिया की सबसे छोटी महिला होने के कारण ज्योति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.

  • 5/5

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से हुई. 27 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकसाथ योग करने की बात कही थी. इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और तभी से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अस्तित्व में आया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement