59 की उम्र में 30 का लुक! इन्फ्लुएंसर एडसन ब्रांडाओ ने बताया ये 10 सुपरफूड्स हैं जवां रहना का सीक्रेट

59 की उम्र में 30 जैसा दिखने वाले ब्राजीलियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर एडसन ब्रांडाओ ने अपनी जवानी का राज खोला है. उन्होंने 10 ऐसे सुपरफूड्स बताए हैं, जो कोलेजन बढ़ाकर झुर्रियों को रोकते हैं. इन फूड्स को अपनाकर आप भी अपनी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बना सकते हैं.

Advertisement
फल और सब्जियां खाने से स्किन पर भी असर होता है. (PHOTO:ITG) फल और सब्जियां खाने से स्किन पर भी असर होता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Fitness Influencer Edson Brandao: हर शख्स बढ़ती उम्र में भी जवान दिखना चाहता है, लेकिन खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से आजकल लोग अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं. ग्लोइंग स्किन और यंग दिखने के लिए अपने खाने पीन के आदतों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ब्राजीलियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर काफी पॉपुलर हो रहे हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, '59 का हूं, लेकिन लोग मुझे 30 का समझते हैं.' 

Advertisement

59 की उम्र में 30 जैसा दिखना कोई जादू नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल और डाइट का कमाल है. ब्राजील के फिटनेस इंफ्लुएंसर एडसन ब्रांडाओ भी खुद इस बात पर जोर देते हैं. वो अक्सर ही अपनी उन आदतों के बारे में बात करते हैं जिनसे वो इस उम्र में भी इतने फिट और यंग लगते हैं. उनका मानना है कि जवां दिखने के लिए कोई एक सीक्रेट नहीं होता, बल्कि रोज की आदतें और सही खान-पान सबसे बड़ा रोल निभाते हैं.

हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो पर 10 ऐसे फूड्स बताए हैं, जिन्हें वे नियमित रूप से खाते हैं और जो स्किन को टाइट, ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर आप भी बुढ़ापे को खुद से बहुत दूर रखना चाहते हैं तो आप इन 10 फूडस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Advertisement

माचा

यह ग्रीन टी का पावरफुल रूप है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं. यह स्किन ढीली होने के प्रोसेस को ही स्लो करने में मदद करती है.  

सैल्मन 

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन फिश स्किन में कोलेजन बढ़ाने में मदद करती है, जिससे त्वचा लचीली बनी रहती है.

एवोकाडो 

एवोकाडो हमारी त्वचा को अंदर से पोषण देता है और डलनेस कम करने में भी काम आता है. इसमें मौजूद विटामिन्स स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाते हैं.

हल्दी वाला दूध 

हल्दी वाला दूध को लोग अक्सर चोट लगने के दौरान पीते हैं, लेकिन यह हमारी स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

चेरी टमाटर 

चेरी टमाटर को डाइट का हिस्सा बनाकर आपको काफी फायदा होता है, क्योंकि ये स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही उनका टेस्ट भी अच्छा होता है.

कद्दू के बीज 

अंडे, चिकन और मटन जैसी तमाम हाई प्रोटीन चीजों से ज्यादा प्रोटीन कद्दू के बीजों में मौजूद होता है, इसलिए इसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. इनमें जिंक भरपूर होता है, जो स्किन रिपेयर और नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है. 

पर्पल शकरकंद 

पर्पल शकरकंद एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मुक्त कणों को खत्म कर त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है. यह कोलेजन को बढ़ाकर त्वचा में कसाव लाता है, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन जवां और ग्लोइंग बनी रहती है.

Advertisement

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में मौजूद एन्थोसायनिन जैसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और विटामिन A शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. यह स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज, समय से पहले बुढ़ापा, झुर्रियों और पर्यावरणीय तनाव से बचाकर उसे हेल्दी बनाएं रखने में मदद करती है.

लाल राजमा 

लाल राजमा में हाई एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, और विटामिन E भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद फोलिक एसिड और मिनरल्स सूजन कम कर, त्वचा को फ्रेश और चमकदार लुक देता है.

बादाम

बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन E की प्रचुर मात्रा होती है, जो त्वचा को पोषण देकर झुर्रियों को कम करने, त्वचा की लोच बढ़ाने और समय से पहले बुढ़ापे के संकेतों से लड़ने में मदद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement