Snake Monsoon safety: घर में सांप की एंट्री हो जाएगी पक्की! यदि बारिश शुरू होने से पहले नहीं किए ये 5 काम

बारिश में सांपों का घर में घुसना आपके घर के आसपास मौजूद छिपने की जगहों और खुले रास्तों के कारण होता है. यदि आप चाहते हैं कि सांप बारिश के मौसम में आपके घर में न घुसें तो पहले ही कुछ काम कर लें.

Advertisement
बारिश के मौसम में सांपों की आवाजाही बढ़ जाती है. (Photo: AI Generated) बारिश के मौसम में सांपों की आवाजाही बढ़ जाती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

Snake Monsoon safety: बारिश के मौसम में घर-गार्डन या सड़क के आसपास सांपों का दिखना एक आम चिंता बन जाता है. भारी बारिश के चलते जब सांप के बिलों में पानी भर जाता है तो वे सूखे और सुरक्षित जगहों की तलाश में शहरी इलाकों का रुख करते हैं. कई बार लोग अनजाने में अपने घर को ऐसा बना देते हैं जो सांपों को रहने और छिपने के लिए अच्छा स्थान हो सकता है. यदि आप बारिश शुरू होने से पहले अपने घर और आसपास के एरिया को सही तरीके से मैनेज कर लें तो अनचाहे मेहमानों के घर में घुसने का खतरा काफी कम हो जाता है. तो आइए मानसून से पहले कौन-कौन से काम फौरन कर लें, ताकि सांप एंट्री न ले पाएं, उनके बारे में जान लीजिए.

Advertisement

घर के आसपास से गंदगी हटाएं (Clear Your Surroundings)

मिसीसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी एक्सटेंशन सर्विस के एक्सपर्ट्स का कहना है, सांपों को झाड़ियों, लंबी घास और लकड़ी के ढेर जैसी जगहों में छिपना पसंद है. उनकी एंट्री घर में रोकने के लिए आसपास लगी हुई घास को छोटा रखें और लकड़ी या पत्थरों के ढेर को घर से दूर रखें क्योंकि यह उनके लिए छिपने के सबसे बेहतर ठिकाने हो सकते हैं.

एंट्री को करें सील (Seal Entry Points)

अक्सर सांप घरों में नींव की दरारों या खिड़की-दरवाजों के नीचे की खाली जगह से घुसते हैं इसलिए आप दरवाजे, खिड़की या अन्य जगहों की दरारों को बंद कर दें. दरवाजों के नीचे रबर सील या डोर स्वीप लगाएं और खिड़कियों पर अच्छी क्वालिटी की जाली लगवाएं.

चूहों की एंट्री भी करें बंद (Control Rodents)

Advertisement

नॉर्थवेस्ट एक्सटर्मिनेटिंग का कहना है, सांप अक्सर भोजन की तलाश में घर के पास आते हैं और चूहे उनके पसंदीदा शिकार होते हैं. चूहों की घर में एंट्री बंद करने के लिए कूड़े को सीलबंद डिब्बों में रखें और पालतू जानवरों का खाना खुला न छोड़ें. अगर घर में चूहे नहीं होंगे, तो सांपों के आने की संभावना भी कम हो जाएगी.

ड्रेनेज सिस्टम की सुरक्षा (Secure Drain Pipes)

बारिश में कई बार सांप नालियों या ड्रेन पाइप के जरिए बाथरूम या किचन में आ जाते हैं. नालियों के मुंह पर मेश (जाली) कवर लगाना एक बहुत ही जरूरी कदम है, जो सांपों को पाइप के रास्ते अंदर आने से रोकेगा.

नमी वाली जगहों पर नजर रखें (Manage Moisture)

साउथ एशिया के डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड वॉटर के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पानी का जमाव सांपों को आकर्षित करते हैं. घर के आसपास पानी न जमने दें और सीलन वाली जगहों पर नियमित रूप से चेक करते रहें. इसके अलावा बगीचे में या घर के पास पानी के बर्तन या गड्ढे होने पर सांप वहां पानी पीने और शिकार करने के लिए जरूर आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »