राधिका अंबानी ने अनंत के बर्थडे पर किया शानदार गरबा, छोटी बहू के देसी लुक और डांस ने मचाया धमाल, Video

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के मौके पर भजन संध्या हुई थी, जिसमें राधिका मर्चेंट ने जमकर डांस करती दिखीं. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. राधिका ने अपनी ननद ईशा अंबानी और पति अनंत के साथ पूरे जोश में डांस किया, उनकी एनर्जी और ग्रेसफुल मूव्स ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया.

Advertisement
अनंत के बर्थडे पर भजन संध्या में राधिका ने गरबा किया. (PHOTO:ITG) अनंत के बर्थडे पर भजन संध्या में राधिका ने गरबा किया. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

Radhika Merchant dance video: अंबानी परिवार एक बार फिर अपने शाही अंदाज और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत का 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अंबानी परिवार ने 10 अप्रैल की शाम भजन संध्या का आयोजन किया था, जिसमें तमाम बड़े भजन गायकों ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर अनंत की वाइफ राधिका का गरबा करते हुए वीडियो छाया हुआ है और उनका देसी लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है. इस खास शाम में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और हाई-टेक ड्रोन शो ने माहौल को और भी यादगार बना दिया. इस स्पेशल नाइट के लिए अंबानी परिवार की छोटी बहू ने बेहद ही शानदार आउटफिट चुना था, जो ट्रेडिशन के साथ-साथ मॉर्डन स्टाइल का मिक्सर था. 

राधिका अंबानी का रॉयल लुक

राधिका ने लाल या गुलाबी रंग से हटकर आइवरी और गोल्ड का बेहद एलिगेंट लहंगा पहना. उनका फ्लोई आइवरी लहंगा बेहद ग्रेसफुल था, जो हर मूवमेंट में शाही फील दे रहा था. इस आउटफिट का सबसे खास हिस्सा था उनका कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज, जिस पर बारीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई थी. यह स्ट्रक्चर्ड डिजाइन उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था. 

Advertisement
राधिका के देसी लुक

राधिका ने गले में पर्ल और डायमंड चोकर पहना, जो उनके पूरे लुक का फोकल पॉइंट बना. इसके साथ बड़े-बड़े डायमंड ईयररिंग्स और बैंगल्स पहने थे, जो उनके आउटफिट को और भी रिच बना रहे थे. ड्यूई बेस, सॉफ्ट शैम्पेन आईशैडो और न्यूड ब्राउन लिप शेड ने उनके नेचुरल ब्यूटी को निखारा था. इसके साथ राधिका ने बालों को हल्का पीछे की ओर सेट किया गया था और बाकी बाल सॉफ्ट वेव्स में खुले छोड़े गए थे.

अनंत के बर्थडे पर राधिका ने किया गरबा

भजन संध्या के दौरान सभी ने खूब मजे किए और इस दौरान भजनों पर राधिका, ईशा, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर समेत सभी लोगों ने खूब डांस भी किया. राधिका के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली. उनके साथ पति अनंत और ननद ईशा भी जमकर थिरकते नजर आए. राधिका और ईशा ने भी इस दौरान अपना ट्रेडिशनल डांस गरबा भी किया, ननद-भाभी की जोड़ी साथ में काफी अच्छी लग रही थी. 

सिंपल सूट में राधिका का स्टाइलिश अंदाज

राधिका का भजन संध्या के दौरान एक और लुक देखने को मिला, उन्होंने लहंगे-कोर्सेट के बाद एक एलिगेंट आइवरी कुर्ता सेट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. यह आउटफिट 'अंदाज बाय ज्योति धवन' का था, जिसकी कीमत करीब 28,000 बताई जा रही है. इस आइवरी कुर्ते पर पिंक और मैरून शेड्स में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी. इसके साथ उन्होंने रेड वाइड-लेग ट्राउजर पेयर किया था, अपने पूरे लुक को उन्होंने ट्रेडिशनल जुत्ती और स्लीक ब्रेड हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement