Maharashtrian Suralichi Vadi: नाश्ते में बेसन-दही से बनाएं महाराष्ट्र की मशहूर 'सुरालीची वड़ी', स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

सुबह की भागदौड़ के लिए सुरालीची वड़ी एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है. बेसन और दही के घोल से बनने वाली यह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश बेहद कम तेल में तैयार हो जाती है. अगर आप रोज के पोहे-उपमे से बोर हो चुके हैं, तो यह सॉफ्ट और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Advertisement
सुरालीची वड़ी महाराष्ट्र में खूब बनता है. (PHOTO:AI) सुरालीची वड़ी महाराष्ट्र में खूब बनता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

Maharashtrian Suralichi Vadi recipe: सुबह का समय हर भारतीय घर में अक्सर भागदौड़ से भरा होता है. किसी को ऑफिस के लिए जल्दी निकलना होता है, तो किसी को बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करनी होती है. ऐसे में सबसे बड़ी फ्रिक यही रहती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, जो टेस्टी होने के साथ-साथ पेट भरने वाला और थोड़ा हेल्दी भी हो. हालांकि रोज-रोज पोहा, उपमा, पराठे या ब्रेड खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो अब नाश्ते में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

खास बात यह है कि इसके लिए आपको घंटों किचन में खड़े रहने या ढेर सारा तेल इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है. महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश सुरालीची वड़ी ऐसे ही टेस्टी और हल्के नाश्ते का एक बढ़िया ऑप्शन है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे नाश्ते के अलावा शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है.

इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है और कुछ ही मिनटों में आप घर पर इसे तैयार कर सकते हैं. अगर आप कम तेल में बनने वाली ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं, जो सभी घरवालों को पसंद आए, तो सुरालीची वड़ी की यह आसान रेसिपी जरूर नोट कर लें.

क्या है सुरालीची वड़ी?

सुरालीची वड़ी महाराष्ट्र की एक लोकप्रिय पारंपरिक डिश है, जिसे आमतौर पर बेसन और दही के घोल से तैयार किया जाता है. इसे पतली परत में फैलाकर रोल किया जाता है और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर परोसा जाता है. इसका टेक्सचर काफी सॉफ्ट और स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है. ऊपर से तड़का और नारियल डालने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Advertisement

अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हल्का हो और बनाने में भी ज्यादा मेहनत न लगे, तो यह रेसिपी आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है.

सुरालीची वड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • थोड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच चीनी
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल

तड़के के लिए

  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • चुटकी भर हींग
  • कुछ करी पत्ते
  • 1-2 हरी मिर्च

कैसे बनाएं सुरालीची वड़ी?

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और दही डालें. इसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.
  2. अब इसमें नमक, हल्दी, अदरक और हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस घोल को एक नॉन-स्टिक या भारी तले वाले पैन में डालकर गैस पर रखें.
  3. इसे लगातार चलाते रहें. इस दौरान गैस की आंच मिडियम रखें और घोल को लगातार चलाते रहें, ताकि बेसन नीचे चिपके नहीं और उसमें गांठ भी न पड़े.
  4. कुछ मिनटों में यह घोल धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. जब मिक्सर इतना गाढ़ा हो जाए कि उसे आसानी से फैलाया जा सके, तब गैस बंद कर दें.
  5. अब इसमें नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक साफ और चिकनी सतह या बड़ी स्टील की प्लेट पर इस घोल को तुरंत डालें.
  6. चम्मच या स्पैटुला की मदद से इसे बहुत पतली और समान परत में फैला दें. ध्यान रखें कि मिक्सर ठंडा होने से पहले ही इसे जल्दी से फैलाना जरूरी है.
  7. कुछ मिनट के लिए इसे ठंडा होने दें. जब यह सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से इसे लंबी पट्टियों में काट लें. अब हर पट्टी को धीरे-धीरे रोल करते हुए वड़ी का शेप दें.
  8. इसके बाद ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल और बारीक कटा हरा धनिया डालें.

ऐसे तैयार करें तड़का

Advertisement

अब एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें, तो इसमें हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. अब इस तड़के को तैयार सुरालीची वड़ी के ऊपर डाल दें.  सुरालीची वड़ी बनकर तैयार है. इसे आप नाश्ते में या शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं.

बिना ज्यादा तेल के बनाएं हेल्दी नाश्ता

अगर आप अपने खाने में तेल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो इस रेसिपी में तड़का कम तेल में या अपनी पसंद के अनुसार बिना तड़के के भी तैयार किया जा सकता है. बेसन और दही से बनने वाली यह डिश नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »