Jamun Coconut Roll Recipe: सिर्फ 15 मिनट में जामुन-नारियल से बनाएं ये खास मिठाई, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आप बाजार से खरीदकर बिल्कुल चाशनी में डूबी मिठाई नहीं खाते हैं. तो आप अपने घर पर जामुन और नारियल को मिलाकर एक लाजवाब जामुन कोकोनट रोल तैयार कर सकते हैं. इनका स्वाद काफी मजेदार होता है और इसे बनाना भी उतना ही आसान है. आइए हम आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं, जिसकी मदद से आप इसे घर पर तैयार कर पाएंगे.

Advertisement
जामुन का रोल बहुत जल्दी बन जाता है. (PHOTO:AI) जामुन का रोल बहुत जल्दी बन जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

Jamun Coconut Roll Recipe: हर फल और सब्जी का कोई ना कोई सीजन होता है, जिसमें वो बाजार में भारी मात्रा में बिकना शुरू हो जाते हैं. गर्मी और मानसून के दिनों में बाजारों में जामुन खूब बिकते हैं और इस खट्टे-मीठे फल को खाने का मजा ही अलग होता है. मगर जामुन सिर्फ नमक मिलाकर खाने के लिए नहीं होता है, बल्कि इससे आप मीठी-मीठी मिठाई भी बना सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पडे़गी. हम जामुन और नारियल से बनने वाले जामुन कोकोनट रोल की बात कर रहे हैं. 

Advertisement

अगर आप भी जामुन से कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो जामुन कोकोनट रोल एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह रेसिपी स्वाद में हल्की खट्टी-मीठी और नारियल की खुशबू से भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, घर पर मौजूद चीजों  से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. आइए आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

जामुन कोकोनट रोल बनाने के लिए सामग्री

  • जामुन – 1 कप
  • सूखा नारियल – 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
  • मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • चीनी – स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • सजाने के लिए नारियल का बूरा

जामुन कोकोनट रोल बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह धोकर इनके बीज निकाल लें. अब जामुन के गूदे को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. इसका पूरी तरह पेस्ट बनाने की जरूरत नहीं है.
  2. अब एक पैन में जामुन का पल्प डालकर स्लो फ्लेम पर पकाएं. इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक इसका अतिरिक्त पानी सूख न जाए.
  3. जब जामुन का मिक्सर गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. अब दूसरे पैन में घी गर्म करें और इसमें सूखा नारियल डालकर एक से दो मिनट हल्का भून लें.
  4. ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा न बदले. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाएं. 
  5. मिक्सर को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे. इसके बाद ऊपर से इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  6. अब नारियल के मिक्सर को थोड़ा ठंडा होने दें. एक बटर पेपर या प्लेट पर नारियल का मिक्सर फैलाकर इसे बेलन की मदद से एक समान मोटी परत में फैला लें.
  7. इसके ऊपर तैयार जामुन का मिक्सर फैलाएं. अब इसे सावधानी से रोल करते हुए कसकर लपेट लें. तैयार रोल को 30 से 40 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
  8. रोल्स जब ठंडे हो जाए तो इनको फ्रिज से बाहर निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ऊपर से नारियल का बूरा लगाकर सर्व करें.

स्वादिष्ट जामुन कोकोनट रोल तैयार

Advertisement

घर पर बना यह जामुन कोकोनट रोल देखने में सुंदर और खाने में बेहद मजेदार लगता है. जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद और नारियल की मिठास इसे एक अलग ही स्वाद देता है. आप इसे मेहमानों के लिए भी सर्व कर सकते हैं या फिर जामुन के मौसम में घर पर बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »