टॉयलेट-बाथरूम में बार-बार निकल रहे हैं कनखजूरे? रसोई की ये 6 चीजें कर देंगी सफाया, दोबारा नहीं करेंगे एंट्री!

बारिश के मौसम में नमी और गंदगी के कारण बाथरूम और टॉयलेट की ड्रेन से बार-बार कनखजूरे बाहर आने लगते हैं. आज हम आपको बताएं कि रसोई में रखी हल्दी-नमक, नीम के तेल और कपूर जैसी साधारण चीजों की मदद से इन कीड़ों को बाथरूम से कैसे हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं.

Advertisement
कनखजूरों को भगाने के लिए नीम का तेल और कपूर मददगार हो सकता है. (Photo: ITG) कनखजूरों को भगाने के लिए नीम का तेल और कपूर मददगार हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

बारिश के मौसम में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं. जहां एक तरफ घर की दीवारों पर सीलन की समस्या दिखने लगती है, वहीं छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े भी निकल आते हैं. मौसम में नमी बढ़ने के कारण बाथरूम और टॉयलेट में बार-बार कनखजूरे दिखाई देने लगते हैं.  कई लोगों की शिकायत होती है कि फ्लश करने के बाद भी ये कुछ देर में फिर बाहर निकल आते हैं.

Advertisement

दरअसल, नमी, सीलन और ड्रेन में जमा गंदगी कनखजूरों के लिए छिपने और रहने के लिए बढ़िया जगह बन जाती है. अगर समय रहते कनखजूरों पर ध्यान न दिया जाए तो इनकी संख्या तेजी से बढ़ सकती है. अगर आपके बाथरूम में भी कनखजूरे रेंग रहे हैं और आप उनसे परेशान हो चुके हैं, तो टेंशन ना लें. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप इनकी एंट्री रोक सकते हैं और अपने बाथरूम को साफ व कीड़ों से काफी हद तक सेफ रख सकते हैं.

1. बाथरूम और ड्रेन की जल्दी-जल्दी सफाई करें: कनखजूरे गंदगी और नमी वाली जगहों पर बहुत तेजी से पनपते हैं. इसलिए बाथरूम, ड्रेन और सिंक की रोज या जल्दी-जल्दी सफाई करें. हफ्ते में एक-दो बार ड्रेन में बेकिंग सोडा और सिरका डालकर साफ करने से बदबू और गंदगी कम होती है, जिससे कीड़ों का आना भी घट सकता है.

Advertisement

2. नीम का तेल और कपूर का स्प्रे: नीम के तेल में ऐसे कई नेचुरल गुण होते हैं, जो कई तरह के कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं.  इसमें थोड़ा कपूर मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे बाथरूम के कोनों, ड्रेन और टॉयलेट के आसपास छिड़क दें. इसकी तेज गंध कनखजूरों को दूर रखने में मददगार हो सकती है.

3. नमक और हल्दी का इस्तेमाल: बाथरूम के जिस भी हिस्से में कनखजूरे बार-बार दिखाई देते हैं, वहां हल्दी और नमक का मिश्रण छिड़क सकते हैं. ये घरेलू तरीका कई लोग कनखजूरों को ही नहीं, बल्कि कई तरह के कीड़ों को दूर रखने के लिए अपनाते हैं.

4. तेजपत्ता या लौंग रखें: बाथरूम के नमी वाले कोनों या ड्रेन के पास तेजपत्ता या लौंग रखने से भी कीड़ों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इनकी गंध कई छोटे कीड़ों को पसंद नहीं आती.

5. रात में ड्रेन की सफाई जरूर करें: सोने से पहले ड्रेन और टॉयलेट के आसपास फिनाइल या किसी अच्छे बाथरूम क्लीनर से सफाई जरूर करें. इससे कीड़ों को छिपने के लिए जगह नहीं मिल पाती है और बाथरूम भी साफ रहता है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बाथरूम में पानी जमा न होने दें.
  • दीवारों और फर्श की दरारों को भर दें.
  • ड्रेन कवर हमेशा बंद रखें.
  • बाथरूम में अच्छी हवा और धूप आने दें, ताकि नमी कम रहे.
  • रोजाना सफाई की आदत बनाए रखें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »