Red Salad For Glowing Skin: डिनर में तरबूज-चुकंदर से बनाएं ठंडा-ठंडा सलाद, हफ्तेभर में चेहरे पर छा जाएगी लाली!

गर्मियों में चेहरे पर तेज धूप का असर साफ दिखने को मिलता है, स्किन डल हो जाती है. मगर इस मौसम में आप लाल सलाद खाकर अपने चेहरे की रौनक वापस ला सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस लाल सलाद को घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
तरबूज स्किन के लिए भी अच्छा होता है. (PHOTO:AI) तरबूज स्किन के लिए भी अच्छा होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

Red Salad For Glowing Skin: चिलचिलाती धूप और लू में किसी ना किसी काम से घर से बाहर निकलना ही पड़ता है, जिसकी वजह से पसीना और डिहाइड्रेशन हो जाता है. इन दोनों का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है, जिसकी वजह खुद ही शीशा दिखने का मन नहीं करता है. चेहरा बेजान और रूखा लगने लगता है. ऐसे में अगर आप स्किन पर नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार चाहते हैं, तो अपनी डाइट में लाल रंग के फलों और सब्जियों से बना हेल्दी सलाद शामिल कर सकते हैं. 

Advertisement

गर्मियों में हल्का खाना ही अच्छा होता है और यह हमारी डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है. इस मौसम में खीरे का सलाद तो अधिकतर लोग खाते हैं, लेकिन अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आप यह लाल सलाद अपनी डाइट में शुमार कर सकते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ आपकी त्वचा को जरूर पोषण भी देता है.आइए आपको बताते हैं कि लाल सलाद कैसे बनाते हैं और इसे खाने से स्किन पर क्या असर पड़ता है. 

क्यों फायदेमंद है लाल सलाद?

लाल रंग की सब्जियों और फलों में लाइकोपीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं. गर्मी में चेहरा डल हो जाता है, ऐसे में इस सलाद को खाने से चेहरे का खोया हुआ निखार धीरे-धीरे वापस आ जाता है. 

Advertisement

इन चीजों से बनाएं लाल सलाद 

  • 1 छोटा चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कप तरबूज के टुकड़े
  • 1 अनार के दाने
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा काला नमक
  • पुदीना पत्तियां
  • दही

लाल सलाद बनाने का आसान तरीका

एक बड़े कटोरे में चुकंदर, टमाटर, तरबूज, अनार और दही मिलाकर मिलाएं. इसके बाद काला नमक, बारीक कटा पुदीना और नींबू का रस डालकर सबको अच्छी तरह मिला दें. आप चाहे तो सलाद को सीधे सर्व कर लें या फिर थोड़ी देर इसको फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं. 

लाल सलाद खाने के चमत्कारी फायदे

  1. चुकंदर और अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
  2. तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
  3. चुकंदर और अनार आयरन से भरपूर होते हैं, जो रक्त निर्माण में मदद कर सकते हैं.
  4. यह सलाद शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू के असर को कम करने में मदद कर सकता है.

कब खाना है सही

इस सलाद को दोपहर के खाने से पहले या शाम के समय स्नैक के की तरह खाया जा सकता है. नियमित रूप से सेवन करने पर स्किन और हेल्थ दोनों को फायदा मिल सकता है.

Advertisement

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »