How To Clean Doormat: रगड़-रगड़ कर थक गए हैं पायदान? बस अपनाएं ये कमाल के तरीके, बिना झिसे नए जैसा होगा साफ

How To Clean Doormat: घर के बाहर रखा पायदान धूल, मिट्टी और बदबू का घर बन सकता है. आज हम आपको पायदान साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा रगड़े ही उसे साफ कर सकते हैं. इस तरीके से जिद्दी गंदगी हटेगी, बदबू दूर होगी और पायदान फिर से नया जैसा दिखने लगेगा.

Advertisement
पायदान को गुनगुने पानी में भिगोने से बहुत फायदा मिलता है. (Photo: ITG) पायदान को गुनगुने पानी में भिगोने से बहुत फायदा मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

How To Clean Doormat: ज्यादातर घरों के बाहर पायदान रखा रहता है. ये घर से अंदर आने से पहले गंदे जूते-चप्पलों को साफ करने के काम आता है. पायदान रोजाना जूते-चप्पलों के साथ आने वाली धूल, मिट्टी और गंदगी को सबसे पहले अपने अंदर समेट लेता है. जूते-चप्पलों की गंदगी साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले ये पायदान समय के साथ गंदा होने लगता है. इसमें गंदगी, नमी और बदबू जमा होने लगती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं.

अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए, तो घर का फर्श भी बार-बार गंदा होता रहता है. अक्सर लोग इसे साफ करने के लिए खूब रगड़ते हैं, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह साफ नहीं हो पाते हैं. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप पायदान को बिना ज्यादा मेहनत के फिर से साफ, फ्रेश और इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकते हैं.

पहले झाड़ें सारी धूल और सूखा कीचड़: अगर पायदान पर सूखी मिट्टी या धूल जमी है, तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह झाड़ लें. इसके लिए आप डंडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. डंडे से हल्का थपथपाकर भी गंदगी निकल सकती है. इसके बाद ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से बची हुई धूल साफ कर दें. ऐसा करने से धोने में कम मेहनत लगेगी.

Advertisement

साबुन वाले गुनगुने पानी से करें सफाई: एक बाल्टी गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाला साबुन मिलाएं. पायदान को कुछ देर इसमें भिगो दें. भिगोने से उसकी गंदगी फूल जाएगी. फिर सख्त ब्रश से दोनों तरफ अच्छी तरह रगड़कर साफ करें. जिन जगहों पर ज्यादा दाग हों, वहां थोड़ा ज्यादा ध्यान दें.

बदबू हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका: अगर पायदान से सीलन या बदबू आने लगी है, तो धोते समय पानी में थोड़ा सफेद सिरका या बेकिंग सोडा मिला सकते हैं. इससे बदबू कम होने में मदद मिलती है और डोरमैट ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.

धूप या खुली हवा में पूरी तरह सुखाएं: पायदान को धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है. अगर वो गीला ही बिछा दिया जाए, तो उसमें फंगस और बदबू जल्दी बनने लगती है. इसलिए उसे तेज धूप या खुली हवा में पूरी तरह सूखने दें.

Advertisement

बारिश में कितनी बार धोना चाहिए?
बारिश के मौसम में पायदान जल्दी गंदा होता है. अगर घर में लोगों का आना-जाना ज्यादा है, तो हफ्ते में कम से कम एक बार इसकी अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है. बहुत ज्यादा कीचड़ जमा हो जाए तो जरूरत के हिसाब से बीच में भी धो सकते हैं.

पायदान साफ रखने के लिए अपनाएं ये छोटी-छोटी आदतें

  • घर में आने से पहले जूते-चप्पलों की मिट्टी बाहर ही झाड़ लें.
  • बहुत ज्यादा भीग जाने पर डोरमैट को तुरंत सुखा दें.
  • जरूरत हो तो दो डोरमैट रखें, ताकि एक सूखने के दौरान दूसरा इस्तेमाल किया जा सके.
  • समय-समय पर डोरमैट को झाड़ते रहें, ताकि धूल और मिट्टी जमा न हो.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »