How to clean Kadhai: कोयले जैसी कड़ाही टूथपेस्ट से होगी साफ! ऐसे आजमाएं ये सस्ता और असरदार जुगाड़

दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट का उपयोग सालों पुरानी काली कड़ाही को नया जैसा बनाने में किया जा सकता है. यह क्लीनिंग हैक न केवल सस्ता है बल्कि बर्तनों को चमकाने के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है.

Advertisement
टूथपेस्ट में कुछ ऐसे एजेंट होते हैं जो कड़ाही साफ करने में मदद कर सकते हैं. (Photo: AI Generated) टूथपेस्ट में कुछ ऐसे एजेंट होते हैं जो कड़ाही साफ करने में मदद कर सकते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

How to clean Kadhai: किचन में रखी कड़ाही सालों के इस्तेमाल के बाद अंदर-बाहर दोनों जगह से काली हो जाती है और बार-बार रगड़ने के बाद भी उसका कालापन नहीं जाता. यदि आपके घर में भी ऐसी कड़ाही है तो क्या आप जानते हैं, उसकी कालिख दूर करने में टूथपेस्ट भी काम आ सकता है. कुछ रिपोर्ट दावा करती हैं कि टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि बर्तनों की सफाई में भी बेहद असरदार होता है.

Advertisement

दरअसल, टूथपेस्ट में मौजूद क्लीनिंग एजेंट जले हुए निशानों और जिद्दी दागों को आसानी से हटा सकते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करें, इस बारे में आप स्टोरी में जानेंगे.

क्यों असरदार है टूथपेस्ट?

रीडर्स डाइजेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर टूथपेस्ट में माइल्ड एब्रेसिव (Mild abrasives) होते हैं जो सतह पर जमी गंदगी को खरोंचकर हटाने में मदद करते हैं. टूथपेस्ट में मौजूद बेकिंग सोडा और अन्य सफाई तत्व धातु की सतहों से ऑक्सीकरण और जले हुए भोजन के अवशेषों को हटाने में काफी प्रभावी होते हैं.

यह बिना किसी केमिकल के बर्तनों को एक नई चमक देने में मदद कर सकता है. इसके इस्तेमाल से न केवल मेहनत कम लगती है बल्कि कड़ाही के खराब होने का डर भी नहीं रहता.

सफाई का सही तरीका

सबसे पहले कड़ाही को हल्का गीला करें. अब प्रभावित हिस्से पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और उसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक स्क्रबर की मदद से उसे अच्छी तरह रगड़ लें. आप देखेंगे कि धीरे-धीरे कालापन निकल रहा है. यदि दाग बहुत पुराने हैं तो इस प्रोसेस को एक बार फिर दोहराएं. आखिरी में गुनगुने पानी और डिश वॉशिंग लिक्विड से धो लें. आपकी कड़ाही पहले की तरह चमकने लगेगी.

Advertisement

सावधानी और जरूरी बातें

द स्पूस के का सुझाव है कि सफाई के लिए हमेशा नॉन-जेल टूथपेस्ट का ही चुनें क्योंकि जेल वाले पेस्ट के क्लीनिंग एजेंट्स कम इफेक्टिव हो सकते हैं. सफाई के दौरान ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा सख्त तार वाले ब्रश का इस्तेमाल न करें, इससे बर्तन की ऊपरी परत खरोंच सकती है.

यदि कड़ाही बहुत ज्यादा जल गई है तो टूथपेस्ट के साथ थोड़ा सा नमक मिलाकर पेस्ट बना लें. यह एक बेहतरीन स्क्रब का काम करेगा. यह नुस्खा केवल लोहे या स्टील की कड़ाही के लिए ही नहीं बल्कि पीतल के बर्तनों के लिए भी काफी कारगर साबित होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »