Bathroom Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की टाइल्स पर लग गए हैं खारे पानी और साबुन के मटमैले निशान? 10 रूपये की चीज से ऐसे निकालें

बाथरूम की गंदी टाइल्स पर जमा पानी और साबुन का जिद्दी मैल अब आपके लिए सिरदर्द नहीं बनेगा. घर में रखी सिर्फ 10 रुपये की इस चीज से मिनटों में टाइल्स नए जैसी चमक उठेंगी.

Advertisement
बाथरूम की टाइल्स को साफ करना काफी मेहनत का काम है. (Photo: AI Generated) बाथरूम की टाइल्स को साफ करना काफी मेहनत का काम है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

Bathroom Tiles Cleaning Tips: बाथरूम की दीवार और फर्श पर लगी टाइल्स अक्सर पानी की बूंदों, खारे पानी के मिनरल्स और साबुन के झाग के कारण सफेद और मटमैली दिखने लगती हैं. इस जिद्दी मैल को 'सोप स्कम' कहा जाता है. शुरुआत में ध्यान न देने पर यह परत इतनी कड़क हो जाती है कि नॉर्मल सर्फ या लिक्विड से साफ नहीं होती. अगर आपके बाथरूम की टाइल्स का भी यही हाल है, तो महंगे क्लीनर खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद सिर्फ 10 रुपये की बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकती है.

Advertisement

क्यों असरदार है बेकिंग सोडा?

घर की सफाई के मामलों में बेकिंग सोडा एक बेहतरीन और सस्ता ऑपशंस साबित होता है. विदेशी एक्सपर्ट वेबसाइट हेलामाइड के मुताबिक, बेकिंग सोडा एक माइल्ड एब्रेसिव (हल्का रगड़ पैदा करने वाला) की तरह काम करता है. यह टाइल्स की फिनिशिंग और चमक को नुकसान पहुंचाए बिना उस पर जमे सख्त मैल और दाग-धब्बों को आसानी से ढीला कर देता है. इसके इस्तेमाल से टाइल्स पर खरोंच भी नहीं आती.

ऐसे बनाएं पावरफुल क्लीनिंग पेस्ट

टाइल्स को चमकाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में आधा कप बेकिंग सोडा लेना होगा. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. मशहूर क्लीनिंग ऑथोरिटी क्लीन माय स्पेस के अनुसार, इस पेस्ट को बाथरूम की सूखी टाइल्स और ग्राउट (टाइल्स के बीच की लाइनें) पर अच्छी तरह लगाएं. अगर आपकी टाइल्स ज्यादा गंदी हैं, तो पेस्ट लगाने के बाद ऊपर से थोड़ा सा सफेद सिरका (विनेगर) स्प्रे कर दें. ऐसा करने से केमिकल रिएक्शन होगा और झाग बनेगा, जो टाइल्स की गहराई में छिपे मैल को बाहर खींच लाएगा.

Advertisement

स्क्रब करें और देखें जादू

पेस्ट को टाइल्स पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह अपना काम कर सके. इसके बाद एक नॉन-स्क्रैच स्पंज या पुराने टूथब्रश की मदद से टाइल्स को सर्कुलर मोशन या 'S' पैटर्न में हल्के हाथों से रगड़ें. आप देखेंगे कि साबुन के कड़े निशान पिघलकर साफ होने लगे हैं. आखिर में गुनगुने पानी से टाइल्स को धो लें और एक माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर सुखा लें. आपके बाथरूम की टाइल्स बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »