Tips to get Glowing skin: बढ़ती गर्मी और उमस भरी हवाएं त्वचा को बेजान और डल बना देती हैं. अक्सर हम ग्लो पाने के लिए महंगे फेशियल या ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता. क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद हल्दी और एलोवेरा जेल का मिश्रण किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं है.
हल्दी में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण और एलोवेरा की कूलिंग प्रॉपर्टीज मिलकर न सिर्फ आपकी स्किन को ठंडा रखती हैं, बल्कि इसे अंदर से हील करके एक नेचुरल ग्लो भी देती हैं. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके बेमिसाल फायदे.
इस खास पैक को ऐसे बनाएं
इसके लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा मिलाएं.
इसमें सिर्फ एक चुटकी हल्दी मिलाएं. ज्यादा हल्दी से चेहरा पीला पड़ सकता है.
मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए.
इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें.
इस फेस पैक के फायदे
नेचुरल कूलिंग: एलोवेरा जेल गर्मियों में त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करता है.
मुंहासों से राहत: हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.
दाग-धब्बे कम करे: नियमित इस्तेमाल से चेहरे के काले घेरे और पिगमेंटेशन कम होने लगती है.
डी-टैनिंग: यह पैक धूप से झुलसी त्वचा को रिपेयर कर स्किन टोन को ईवन बनाता है.
aajtak.in