भारतीय क्रिकेट टीम के एक और प्लेयर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. बीते दिनों ही सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन ने शादी हुई. इसी हफ्ते टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने दुल्हा बने. अब इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
कुलदीप और वंशिका उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में 14 मार्च को एक शानदार शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी से पहले ही तैयारियां जोरों पर हैं. कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. क्रिकेटर की इस रॉयल वेडिंग को बेहद खास बनाने के लिए होटल से लेकर मेन्यू तक हर चीज का खास ख्याल रखा गया है.
कुलदीप यादव और वंशिका मसूरी का ऐतिहासिक वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स, सेवॉय होटल (Welcomhotel By ITC Hotels, The Savoy) में सात फेरे लेने वाले हैं. डेकोरेशन से लेकर मेहमानों के स्वागत की भव्य तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस शादी में भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव जैसे प्लेयर्स शुमार हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैड वेडिंग में मेहमानों को पारंपरिक और अनोखा फूड मेन्यू परोसा जाने वाला है. क्योंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों को यहां के मशहूर पहाड़ी खाने का स्वाद चखने का मौका मिलेगा.
मेन्यू में उत्तराखंड की पारंपरिक डिशेज को खास जगह दी गई है. मडुवा रोटी, लाल चावल, इसके अलावा मेन्यू में गहत दाल, फाणु, कंडाली साग, जो बिच्छू घास की पत्तियों से बनाया जाता है. इन सबके साथ पहाड़ी रायता और भांग की चटनी भी परोसी जाएगी.
मीठे में मेहमानों को झंगोरा की खीर खास तौर पर सर्व की जाएगी, जो पहाड़ी मिलेट से बनती है और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल ने मेहमानों के लिए प्लैटिनम और गोल्ड नाम से दो स्पेशल मेन्यू भी तैयार किए हैं. इन मेन्यू में पहाड़ी खाने के साथ-साथ कानपुर की फेस डिशेज भी शामिल होंगी. शाकाहारी और नॉन वेज दोनों तरह की डिश मेन्यू में शामिल होने वाली है. बार मेन्यू में गेस्ट्स के लिए प्रीमियम शैंपेन, स्कॉच, वोडका के साथ-साथ इटैलियन और फ्रेंच वाइन रखी गई है.
बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड वेडिंग में एक प्लेट खाने की कीमत करीब 4500 से 5000 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ स्पेशल मेन्यू की कीमत 20,000 रुपये तक पहुंच सकती है. कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी का वेन्यू ही नहीं बल्कि मेन्यू भी लग्जरी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क