Clay Pots Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तनों में जमी जिद्दी चिकनाई मिनटों में जाएगी निकल, अपनाएं मास्टरशेफ की ये 3 आसान ट्रिक्स

आजकल घरों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल फिर से बढ़ गया है, लेकिन इन्हें आम बर्तनों की तरह साबुन से धोना नुकसानदेह हो सकता है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर आप मिट्टी के बर्तनों की चिकनाई, फंगस और बदबू को चुटकियों में दूर कर सकते हैं.

Advertisement
मिट्टी के बर्तनों में चिकनाई चिपकी रह जाती है. (PHOTO:AI) मिट्टी के बर्तनों में चिकनाई चिपकी रह जाती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

Clay Pots Cleaning Tips: लोहे, पीतल, स्टील के बर्तनों के बीच एक बार फिर मिट्टी के बर्तन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. मिट्टी के बर्तनों का अपना एक अलग ही स्वाद होता है, जिसे आज की जनरेशन भी पसंद कर रही है. चंपारण का मटन हो या फिर दही ही क्यों ना जमाना हो, घरों में आज भी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. 

Advertisement

मिट्टी के बर्तनों में बना खाना अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए पसंद किया जाता है, कई लोग गैस चूल्हे के साथ-साथ मिट्टी की हांडी और बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन बर्तनों खाना जितना लाजवाब बनता है, उतनी ही परेशानी इनको साफ करने में आती है. अगर इनको आम बर्तनों की तरह धोया जाए तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं. 

ऐसे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के कुछ आसान और असरदार तरीके बताए हैं. जिनको फॉलो करके आप अपने मिट्टी के बर्तनों की सारी गंदगी और चिकनाई चुटकियों में ही साफ कर सकते हैं. 

क्यों नहीं करना चाहिए साबुन का इस्तेमाल?

मिट्टी के बर्तनों को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि मिट्टी के बर्तनों में बहुत छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जो आसानी से साबुन और डिशवॉशिंग लिक्विड को सोख लेते हैं. ऐसे में बाद में जब इन बर्तनों में खाना पकाया जाता है, तो साबुन के अंश खाने में मिल सकते हैं. इससे खाने का बेस्वाद और खराब हो सकता है. इसलिए मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

Advertisement

नींबू से हटाएं जिद्दी चिकनाई 

नॉनवेज बनाने के बाद मिट्टी के बर्तनों में चिकनाई जम जाती है, जो आसानी से निकलती नहीं है. तो आप नींबू की मदद से उसे साफ कर सकते हैं, जिसके लिए बर्तन में थोड़ा पानी और नींबू का रस डालकर कुछ देर गर्म कर लें. गर्म होने पर चिकनाई ऊपर तैरने लगती है, फिर उस पानी को फेंक दें और बर्तन को साफ कर लें. यह तरीका बर्तन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर देता है.

चावल का आटा और नमक करेंगे कमाल

मिट्टी के बर्तन साफ करने के लिए चावल का आटा और नमक एक बेहतरीन घरेलू उपाय है, बर्तन में थोड़ा चावल का आटा, नमक और पानी डालें. अब स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे बर्तन में जमा गंदगी और दाग आसानी से निकल जाएंगे और बर्तन भी सुरक्षित रहेगा.

फंगस लग जाए तो क्या करें?

मिट्टी के बर्तनों में कई बार नमी की वजह से फंगस लग जाती है. बर्तन से फंगस हटाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा नमक और विनेगर मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस मिक्सर को बर्तन पर लगाकर स्क्रब करें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे फंगस और बदबू दोनों दूर हो जाएंगी.

सफाई के बाद अच्छी तरह सुखाना है जरूरी

 मिट्टी के बर्तनों को लंंबे समय तक सही सलामत रखने के लिए उनको सिर्फ धोना काफी नहीं है. धोने के बाद मिट्टी के बर्तनों को तुरंत स्टोर नहीं करना चाहिए. पहले साफ कपड़े से पोंछना चाहिए और फिर कुछ समय धूप में सुखाएं. धूप में रखने से नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है और फंगस लगने का खतरा भी कम हो जाता है.

Advertisement

ज्यादा देर पानी में भिगोकर न रखें

कई लोग बर्तनों को लंबे समय तक पानी में छोड़ देते हैं, लेकिन मिट्टी के बर्तनों के साथ ऐसा करना सही नहीं है. ज्यादा देर पानी में रहने से बर्तन कमजोर हो सकते हैं और जल्दी टूट सकते हैं. इसलिए खाना बनाने के बाद उन्हें जल्द से जल्द साफ कर लेना चाहिए.

गर्म बर्तन को तुरंत पानी में न डालें

मिट्टी के बर्तन को गैस या चूल्हे से उतारने के तुरंत बाद पानी में नहीं डालना चाहिए. पहले उसे नॉर्मल टेम्परेचर पर ठंडा होने दें. अचानक ठंडा पानी पड़ने से बर्तन में दरार या क्रैक आ सकता है, जिससे वह खराब हो सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »