Sprouts Chilla Recipe: अगर आप अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स यानी अंकुरित दाल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं.
अक्सर लोग स्प्राउट्स को सलाद के रूप में खाते हैं लेकिन अगर आप रोज एक ही तरह से खाकर बोर हो गए हैं तो इससे टेस्टी और हेल्दी चीला भी बना सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि पेट को देर तक भरा भी रखता है. अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी कम समय में आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
½ कप अंकुरित मूंग दाल
1 कप बारीक कटी पालक
½ कप बेसन
1 चुटकी – हींग
¼ चम्मच – अजवाइन
½ चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच – धनिया पाउडर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 चम्मच तेल
½ चम्मच – नमक
स्प्राउट्स चीला बनाएं कैसे?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क