Mango Dahi Vada: सादा दही वड़े का स्वाद लगेगा फीका, जब गर्मियों में बनाएंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट 'शाही मैंगो दही वड़ा'; स्वाद कर देगा दीवाना

Mango Dahi Vada: अगर आप इस बार गर्मियों में आम से कुछ नया और अनोखा बनाना चाहते हैं, तो 'शाही मैंगो दही वड़ा' एक बेहतरीन ऑप्शन है. पके आम की मिठास, क्रीमी मैंगो योगर्ट और चटपटे मसालों से तैयार यह फ्यूजन रेसिपी स्वाद और लुक दोनों में बेहद लाजवाब है.

Advertisement
फूले-फूले मैंगो दही वड़ा बनाने के लिए आपको दाल वाले मिक्शचर को अच्छे से फेंटना होगा. (Photo: ITG) फूले-फूले मैंगो दही वड़ा बनाने के लिए आपको दाल वाले मिक्शचर को अच्छे से फेंटना होगा. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही आम और आम से बनी स्वादिष्ट डिशेज की खुशबू हर किसी को लुभाने लगती हैं. आमतौर पर लोग आम से मैंगो शेक, आमरस या मैंगो कुल्फी बनाकर खाते हैं. ये डिशेज बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही ठंडक भी देती हैं. लेकिन अगर आप इस बार अपने स्वाद को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो शाही मैंगो दही वड़ा ट्राई कर सकते हैं. ये एक ऐसी फ्यूजन रेसिपी है, जिसमें खाने वाले को ट्रेडिशनल दही वड़े और रसीले आम की मिठास का स्वाद एकसाथ मिलता है. यकीन मानिए ये कॉम्बिनेशन इतना लाजवाब होता है कि सब अपनी उंगलियां चाटते रह जाते हैं.

Advertisement

क्रीमी मैंगो योगर्ट, मुलायम दही वड़े, खट्टी-मीठी चटनियां और ऊपर से डले ड्राई फ्रूट्स व अनार इस डिश को स्वाद और लुक दोनों में शाही बना देते हैं. मीठे, नमकीन और चटपटे स्वाद का ये अनोखा कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आ सकता है. चाहे घर में कोई छोटी पार्टी हो, मेहमान आने वाले हों या फिर यूं ही कुछ टेस्टी खाने का मन कर रहा हो 'मैंगो दही वड़ा' सभी चीजों के लिए परफेक्ट है.

क्या है शाही मैंगो दही वड़े की खासियत?
इस रेसिपी में दही वड़े को आम के गूदे से तैयार किए गए खास योगर्ट के साथ परोसा जाता है. ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी, दही वड़ा मसाला, कटे हुए आम, अनार और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जो इसे स्वाद और दिखने दोनों में बेहद आकर्षक बनाते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 कप धुली उड़द दाल (भिगोई हुई)
  • ¼ कप धुली मूंग दाल (भिगोई हुई)
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच इमली की चटनी
  • तलने के लिए तेल
  • 2 कप गुनगुना पानी

ऐसे तैयार करें मुलायम वड़े

Advertisement

1. मैंगो दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले भीगी उड़द और मूंग दाल को पीसकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसमें नमक मिलाकर 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें ताकि बैटर फ्लफी हो जाए.

2. इसके बाद इस बैटर से छोटे-छोटे वड़े बनाकर गोल्डन होने तक फ्राई करें.

3. तलने के बाद जब वड़े ठंडे हो जाएं, तो गुनगुने पानी में नमक, लाल मिर्च पाउडर और इमली की चटनी मिलाकर तैयार मिश्रण में लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. बाद में हल्के हाथों से पानी निचोड़ लें.

मैंगो योगर्ट कैसे बनाएं?

  • 1 कप गाढ़ा दही या ग्रीक योगर्ट
  • 1½ कप आम का गूदा
  • 2 छोटे चम्मच चीनी
  • ½ छोटा चम्मच नमक

मैंगो योगर्ट बनाने के लिए इन सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत लगे तो थोड़ा और आम का गूदा या दूध डालकर इसे मनचाही कंसिस्टेंसी तैयार कर सकते हैं. जब तैयार हो जाए तब इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

दही वड़ा मसाला तैयार करने का तरीका

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • ½ छोटा चम्मच काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच सूखा पुदीना
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

इन सभी मसालों को मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर किया जा सकता है. 

कैसे करें सर्व?
जब भी खाने का मन हो तब एक सर्विंग प्लेट में वड़े रखें और उन पर मैंगो योगर्ट डालें. इसके बाद इमली और हरी चटनी की डालें. फिर थोड़ा और मैंगो योगर्ट डालकर ऊपर से कटे हुए आम, अनार के दाने, बादाम, पिस्ता और दही वड़ा मसाला छिड़क दें. आपका शाही मैंगो दही वड़ा तैयार है. 

अगर घर में कोई पार्टी, त्योहार या खास मौका है, तो ये फ्यूजन रेसिपी मेहमानों को जरूर पसंद आएगी. आम की मिठास और चाट के चटपटे स्वाद का ये अनोखा संगम गर्मियों के मौसम को और भी स्वादिष्ट बना सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »