How To Make Lauki Salad: गर्मियों की सब्जियों को देखकर अक्सर ही बच्चे मुंह बना लेते हैं, जबकि यह सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. खासतौर पर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले हल्के और हेल्दी खाने की जरूरत होती है. ऐसे में लौकी सबसे बेस्ट सब्जी होती है, लेकिन लौकी की सब्जी जैसे ही घर में बनती है, वैसे सब लोग मुंह बना लेते हैं.
सब्जी की बजाय आप लौकी का सलाद बना सकते हैं, आमतौर पर बच्चे लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, लेकिन अगर इसे टेस्टी सलाद के तौर पर परोसा जाए, तो वही बच्चे इसे बार-बार मांगकर खा सकते हैं. यह सलाद न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.
क्यों खास है लौकी का सलाद?
लौकी में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं. जब गर्मी के दिनों में भारी खाना खाने का मन नहीं करता, तब लौकी का सलाद पेट को हल्का और शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का सलाद बहुत अच्छा माना जाता है और साथ ही बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक के लिए भी बेस्ट है.
बच्चों को क्यों पसंद आएगा?
किसी भी सब्जी का टेस्ट और उसका प्रेजेंटेशन देखकर ही लोग उसे खाना पसंद करते हैं. लौकी के सलाद में दही, भुना जीरा, नींबू, अनार के दाने और थोड़ा सा काला नमक मिलाने से इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है और रंग-बिरंगी सब्जियां डालने से यह देखने में भी सुंदर लगता है. इससे बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेते है और बड़ों को भी यह उतना ही मजेदार लगता है.
लौकी का सलाद बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं लौकी का सलाद
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क