How to Make Masala Butter: नाश्ते में बटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है और इसलिए भारतीय लोग घरों में ही मक्खन निकालते हैं और यह परंपरा सदियों पुरानी है. घर का मक्खन टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है और इसे कई तरीके से घरों में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आजकल बच्चे देसी मक्खन खाने की बजाय बाजार में मिलने वाला मसाला मक्खन ज्यादा पसंद करते हैं.
अगर आपके बच्चे हर बार गार्लिक ब्रेड, सैंडविच या मसाला टोस्ट खाने की डिमांड करते हैं, तो अब आपको बाहर से महंगा फ्लेवर बटर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर मौजूद मक्खन और कुछ आसान मसालों की मदद से बेहद टेस्टी मसाला बटर तैयार कर सकते हैं.
यह बटर खाने में इतना टेस्टी लगता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बार-बार खाना पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए यह बाजार के बटर से ज्यादा हेल्दी भी माना जाता है.
मसाला बटर बनाने के लिए लीजिए ये चीजें
इस तरीके बनाएं मसाला मक्खन
इस होममेड मसाला बटर को ब्रेड पर लगाकर तवे पर सेक सकते हैं, इससे घर पर ही आपको बाजार जैसी गार्लिक ब्रेड मिल जाएगी. इसके अलावा आप इसे सैंडविच, पास्ता, मैगी, भुट्टा या पराठों पर लगाकर भी खा सकते हैं, इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा.
प्रो टिप्स:
अगर आप होममेड मसाला बटर छोटे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो चिली फ्लेक्स की मात्रा थोड़ी कम ही रखें. आप इस मसाला बटर को फ्रिज में लगभग एक हफ्ते तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क