लंचबॉक्स में रखी रोटियां हो जाती हैं गीली? इस ट्रिक से करें टिफिन में पैक, घंटों तक रहेंगी सॉफ्ट

टिफिन में रखी रोटियां अक्सर कुछ घंटों बाद गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान ट्रिक अपनाकर आप टेंशन फ्री रह सकते हैं. ये रोटी पैकिंग हैक सोशल मीडिया पर भी वायरल है और इससे रोटियां घंटों तक सॉफ्ट रहेंगी.

Advertisement
टिश्यू पेपर की मदद से आप रोटियों को गीली होने से बचा सकते हैं. (Photo: ITG) टिश्यू पेपर की मदद से आप रोटियों को गीली होने से बचा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आप सुबह फूली-फूली रोटियां बनाकर लंचबॉक्स में रखकर लेकर गए हो, लेकिन जब दोपहर में बॉक्स खोला हो तो आपकी मुलायम रोटियां गीली और चिपची हो गई हों? रोज होता है न? स्कूल या ऑफिस के टिफिन में रोटियां ले जाने वालों को ये परेशानी लगभग रोज ही होती है. जी हां, लोग कितनी भी कोशिश कर लें सुबह बनाई गई नरम और फूली हुई रोटियां कुछ ही घंटों में टिफिन में रखे-रखे गीली और चिपचिपी हो जाती हैं.

चाहे रोटी कितनी भी अच्छी क्यों न बनी हो, बंद डिब्बे में रहने के बाद उसकी ताजगी कम हो ही जाती है. ऐसे में टिफिन खोलते ही रोटी खाने का मजा भी थोड़ा कम हो जाता है. लेकिन अगर हम कहें इस समस्या से छुटकारा पाने की एक आसान ट्रिक है, तो? जी हां, टिफिन में रखने के बाद गीली होती रोटी का एक आसान जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं वो क्या है.

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
रोटियों को गीला होने से बचाने के लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ एक टिश्यू पेपर चाहिए होगा.

ऐसे करें रोटियां पैक
सबसे पहले रोटी बनाकर उसे थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि उसमें से निकलने वाली भाप खत्म हो जाए. अगर रोटी बहुत गरम होगी तो टिफिन में रखने पर नमी बढ़ जाएगी. अब रोटी को दोनों तरफ से पकड़कर हल्का-सा बीच की तरफ मोड़ लें. इसके बाद नीचे की तरफ से उसे रोल कर लें, ताकि वो छोटी और कॉम्पैक्ट हो जाए और टिफिन में आसानी से आ जाए.

Advertisement

टिश्यू पेपर का कमाल
अब टिफिन बॉक्स में एक लंबा टिश्यू पेपर रखें, जिसे थोड़ा बाहर की तरफ लटकने दें. इस टिश्यू पर रोल की हुई रोटी रखें और टिश्यू से उसे हल्के से लपेट दें. इसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और उसी तरह टिश्यू में लपेट दें. इससे हर रोटी अलग-अलग टिश्यू में रहेगी. अलग-अलग टिश्यू में लपेटने से रोटी की नमी टिश्यू सोख लेता है और टिफिन के अंदर भाप जमा नहीं होती. इससे रोटियां कई घंटों बाद भी नरम रहती हैं और गीली या चिपचिपी नहीं बनतीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement