Himachali Beduan Roti Recipe: भारत के अलग-अलग राज्यों की अपनी खास पारंपरिक डिशेज हैं जो स्वाद के साथ-साथ वहां की संस्कृति की झलक भी दिखाती हैं. हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है बेडुआं रोटी, जिसे स्थानीय लोग बड़े चाव से खाते हैं. खास बात यह है कि यह रोटी गेहूं के आटे से नहीं, बल्कि मक्के के आटे से बनाई जाती है और इसमें अरबी व मसालों की टेस्टी स्टफिंग भरी जाती है.
आज हम आपको घर पर आसानी से हिमाचल की बेडुआं रोटी बनाना बताएंगे. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मसालेदार स्टफिंग वाली यह रोटी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है. इसे सफेद मक्खन या घी के साथ खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं हिमाचली बेडुआं रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मक्के का आटा
100 ग्राम अरबी
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच सूखी मेथी
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
पानी जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार
देसी घी जरूरत अनुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क