Macroni soup recipe: मैकरोनी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है खासतौर पर बच्चों की तो फेवरेट डिश होती है. इसलिए अक्सर बच्चे मैकरोनी को खाने की डिमांड करते है. मैकरोनी को सब्जियों के साथ फ्राई करने के अलावा आप इससे टेस्टी सूप भी बना सकते हैं. सब्जियों और मसालों के साथ यह सूप बेहद टेस्टी लगता है. आइए जनते हैं मैकरोनी सूप को बनाने की आसान विधि-
मैकरोनी सूप बनाने के लिए साम्रगी
How to make Macroni Soup: मैकरोनी सूप बनाने की विधि:
मैकरोनी सूप बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1 चम्मच तेल गर्म कर लें. तेल गर्म होने पर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक लहसुन और प्याज डालें. अब इसको 2 मिनट तक पकाएं फिर इसमें टमाटर की प्यूरी को एड करें. फिर टमाटर की प्यूरी में नमक और काली मिर्च पाउडर को डाल दें.
इसके बाद इसमें थोड़ी चीनी और लाल मिर्च को मिक्स करें फिर इसमें उबाल आने दें. इसके बाद इसमें आप लाल, पीली, शिमला मिर्च और गाजर और कॉर्न को डालें. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते है.
फिर इसमें शेज़वान चटनी और चिली फ्लेक्स को डाल लें. अब इसमें एक कप पानी को मिलाएं. फिर इसमें कच्ची मैकरोनी को एड करें. फिर मैकरोनी को नरम होने तक पका लीजिए. अब एक कटोरी में कॉनस्टार्च और पानी का मिश्रण बना लें. फिर इसे सूप में मिला लें. इसके बाद आप इसमें पास्ता सीज़निंग और कटी हुई हरी प्याज को डालें. बस मैकरोनी सूप इटपट बनके तैयार है इसे एक बाउल में निकाल के गर्मागरम सर्व करें.
aajtak.in