हल्द्वानी: दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, महिलाओं के सूख रहे कपड़े चुराकर हुआ फरार- VIDEO

हल्द्वानी के वार्ड-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर इलाके में एक व्यक्ति की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वायरल वीडियो में वह रात के समय घर की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करता है और आंगन में सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हो जाता है.

Advertisement
घर में घुसकर कपड़े चुराता चोर. (Photo: Screengrabs) घर में घुसकर कपड़े चुराता चोर. (Photo: Screengrabs)

लीला सिंह बिष्ट

  • हलद्वानी,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति रात के अंधेरे में एक घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गया और वहां सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हो गया. आरोपी की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी के वार्ड-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर इलाके की है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात एक युवक घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल होता है. वह पहले आसपास का जायजा लेता है ताकि कोई उसे देख न ले. इसके बाद वह आंगन में सूख रहे महिलाओं के कपड़े समेटता है और उन्हें लेकर मौके से फरार हो जाता है.

सुबह सीसीटीवी से खुला राज
सुबह जब परिवार के लोगों ने कपड़े गायब देखे तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. फुटेज देखने पर युवक की पूरी हरकत सामने आ गई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी दहशत और नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोपी का जल्द पता नहीं लगाया गया तो वह भविष्य में किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकता है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है. आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »